'MP में बनेगी कांग्रेस की सरकार, नहीं दिखेगा BJP का नामोनिशान', राहुल गांधी का बड़ा दावा
'MP में बनेगी कांग्रेस की सरकार, नहीं दिखेगा BJP का नामोनिशान', राहुल गांधी का बड़ा दावा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में एक वर्ष से भी कम का वक़्त बचा है। भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस दोनों ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में लगभग 12 दिन मध्य प्रदेश में रहकर गए हैं। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक बात आपको लिखकर दे देता हूं। कांग्रेस मध्यप्रदेश के चुनाव को क्लीन स्वीप करेगी। वहां भारतीय जनता पार्टी दिखाई नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने वहां कहा था कि महाराष्ट्र में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, मगर मध्यप्रदेश में तो टोटल अंडर करंट था। वहां तूफान आया हुआ है। मध्यप्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति जानता हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को चोरी करके और पैसे देकर बनाया है। पूरा प्रदेश गुस्से में हैं।

लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को लेकर पूछे प्रश्न पर राहुल गांधी ने कहा कि आप उनसे शर्त लगा लीजिए। बड़ी शर्त लगाना आपको फायदा अधिक होगा। बता दें दिग्विजय सिंह के भाई एवं चांचौड़ा से MLA लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री एवं 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के पश्चात् और भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात् यह स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका जवाब दे सकता है। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी प्रकार का सर्वे नहीं कराने की बात कही थी। बता दें मध्य प्रदेश में 2018 में लंबे समय से सत्ता पर काबिज भाजपा को कांग्रेस ने सत्ता से बाहर कर सरकार बनाई थी, किन्तु कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार 15 महीने ही चल पाई। 

समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे केशव प्रसाद मौर्या ? अखिलेश के आरोपों पर दिया करारा जवाब

'सारी चीजें लव जिहाद से नहीं देखनी चाहिए', तुनिशा सुसाइड मामले पर आया इस नेता का बयान

पार्टी टूटी, सत्ता गई.., उद्धव ठाकरे के लिए अच्छा नहीं रहा 2022

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -