दिल्ली समेत इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, 10 दिन तक होगा झमाझम
दिल्ली समेत इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, 10 दिन तक होगा झमाझम
Share:

नई दिल्ली: हिंद महासागर में पैदा हुई मौसमी हलचल का असर इस बार राजधानी में नजर आने वाला है। आप सभी जानते ही होंगे दिल्ली में सितंबर के महीने में काफी हलचल नजर आ रही है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 10 दिन तक दिल्ली में लगातार बारिश की संभावना है। जी हाँ, मौसम विशेषज्ञों का कहना है, इस समय हिंद महासागर में दो मौसमी परिस्थितियां सक्रिय हैं। वहीँ इनको हिंद महासागर द्विध्रुव (इंडियन ओशन डाइपॉल) व मैडेन जूलियन ऑसीलेशन (एमजेओ) नाम से जाना जाता है।

बताया जा रहा है दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मानसूनी बारिश हो सकती हैं, जी हाँ, इससे समूचे उत्तर भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो रही है। वहीँ आने वाले दिनों में भी यह चलता रहने वाला है। मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि पिछले सालों के मुकाबले नया रिकॉर्ड बनने वाला है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामणि का कहना है कि, 'वर्तमान में हिंद महासागर में महासागर द्विध्रुव व मैडेन जूलियन ऑसीलेशन (एमजेओ) की स्थितियां बन रही हैं। आमतौर पर ये स्थितियां जुलाई-अगस्त में बनती हैं। इस बार ये दोनों एक साथ बन रही हैं। इस वजह से इसका असर सितंबर में भी देखने को मिल रहा है।

एमजेओ हिंद महासागर के ऊपर से गुजरने के साथ तीसरे और चौथे चरण के बीच है। आमतौर पर यह आठ चरणों में होता है। हिंद महासागर में इसके 10-12 दिन तक सक्रिय रहने की संभावना है। ऐसे में समूचे मध्य भारत में इसका असर दिख रहा है। वहीं, 16 सितंबर के बाद एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना है।' वहीँ दूसरी तरफ मौसम की संस्था स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष व प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है, 'हिंद महासागर में महासागर द्विध्रुव निगेटिव से सामान्य की ओर जा रहा है। यह भारत के मौसम पर प्रभाव डालता है। पहले यह निगेटिव स्तर पर बना हुआ था। इससे बारिश में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। अब यह सामान्य स्तर की ओर है। यह भारत में मानसून को सक्रिय करता है और अधिक बारिश की संभावना रहती है। दूसरी ओर, एमजेओ भी बारिश के लिए जिम्मेदार है, जो इस समय हिंद महासागर से गुजर रहा है।'

मेष और तुला राशि वाले बरते सावधानी, जानिए अपना राशिफल

केरल में इस तारीख से खुल सकते हैं उच्च शिक्षा संस्थान

अपने बॉयफ्रेंड को लेकर शम‍िता शेट्टी ने किया ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -