मेष और तुला राशि वाले बरते सावधानी, जानिए अपना राशिफल
मेष और तुला राशि वाले बरते सावधानी, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 9 सितंबर का राशिफल।

9 सितंबर का राशिफल-


मेष- आज के दिन मन में शांति नहीं रहेगी। आज ऑफिस में बॉस के साथ बहस होने की आशंका है। कार्य में सहयोगियों से अच्छी मदद मिलेगी। सेहत अच्छी है लेकिन ज्यादा खाए-पिये न तो सर्वोत्तम रहेगा। आप कुछ परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। आज आपको सावधानी बरतनी होगी।


वृष- आज लाभ की ओर जा रहे हैं और सामाजिक कामों में ध्यान दें। आज कार्यभार बढ़ने की आशंका है। सेहत में हृदय रोगियों को सचेत रहना चाहिए, योग करें। आज समय के साथ अपने दिमाग की स्थिति को बदले। अपना ध्यान रखे।


मिथुन- आज के दिन तीखी वाणी दूसरों को चुभने वाली हो सकती है, ऐसे में कम बोलने की सलाह है। ऑफिस में अधिनस्थों पर बेवजह का रूल लागू न करें, अन्यथा आपके पक्ष में विरोध हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वालों को कानूनी दांव-पेच से बच रहना होगा। सरकारी कार्य में लापरवाही करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। युवा वर्ग भविष्य की चिंता को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन वरिष्ठों का मार्गदर्शन चिंता को दूर करेगा। हेल्थ में बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। बहन का स्वास्थ्य काफी समय से खराब हो तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

 

कर्क- किसी से आज संबंध बिगड़ने न पाएँ इस बात का ध्यान देना होगा,  खुद को मजबूत करें। सहकर्मियों के साथ मीटिंग करना पड़ सकती है। आज फुटकर व्यापारियों को व्यापार के प्रति थोड़ी चिंता रहेंगी। इसके अलावा छोटी-मोटी समस्या रहेगी, आज सेहत को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती है। धार्मिक कार्य करें और किसी गरीब की मदद कर सकें। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।


सिंह- आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। कर्मक्षेत्र में सब सही है। निवेश करने से बचना चाहिए, नुकसान हो सकता है। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर दिन ठीक नहीं है। आज भोले बाबा को जल अर्पित करें।


कन्या- आज का दिन ठीक ठाक गुजरने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं, तो आज रुक जाए। ऑफिस में आपके कार्यों की समीक्षा हो सकती है कार्य पर ध्यान दें। शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है। घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।


तुला- आज मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, जो भविष्य में आपको बहुत लाभ देगी। दिन महत्वपूर्ण है। मुनाफा हाथ लग सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। लोगों को आपस में तालमेल बनाकर रखना होगा। काम के कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक- आज रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। अति उत्साह पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा और पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे। आर्थिक आय में वृद्धि हो सकती है। आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत सही है। भोले बाबा को जल अर्पितकरें।


धनु- आज दिन बहुत अच्छा है। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तर्रार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। ऑफिस में आज आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। सेहत सही है सब कुछ सामान्य रहेगा। भोले बाबा को जल अर्पित करें लाभ होना संभव है।


मकर- आज के दिन धैर्य से रहें। मन की उदासी दूर होगी, मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में यश भी मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहें हैं। परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है।


कुम्भ- आज कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोलकर अपना काम निकलवा सकता है। आज सहयोगियों के ऊपर क्रोध आ सकता लेकिन आपको बहुत गुस्सा नहीं करना है। आज किसी की मदद भी करनी पड़ेगी। व्यापार को लेकर चिंता हो सकती है। अनावश्यक क्रोध करने से बचें। कुछ तनाव मिल सकता है लेकिन समय अच्छा है।


मीन- आज दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनकी संभव मदद करें। अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज ऑफिस में सावधान रहें। दिन बहुत महत्वपूर्ण है। सेहत को लेकर सजग रहना होगा कुछ गड़बड़ हो सकती है। आज सब कुछ अच्छा नहीं है लेकिन फिर भी आपको खुश रहना होगा। भोले बाबा को जल अर्पित करें।

आज इन राशिवालों को मिलेगा सुख ही सुख, जानिए अपना राशिफल

आज क्रोध से बचे इस राशि के लोग वरना खराब होगा हर काम, जानिए अपना राशिफल

आज इस एक राशिवालों पर है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -