दिल्ली: 9 नवम्बर से हड़ताल पर रहेंगे तीनों नगर निगमों के कर्मचारी
दिल्ली: 9 नवम्बर से हड़ताल पर रहेंगे तीनों नगर निगमों के कर्मचारी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में तीनों नगर निगमों के कर्मचारियों ने दिवाली से पहले बड़ी घोषणा कर दी है। जी दरअसल उन्हें पहले तीन महीने का वेतन नहीं मिला है इस वजह से वह कल से यानी 9 नवंबर से हड़ताल पर रहेंगे। इस बात का ऐलान उन्होंने आज कर दिया है। बीते शनिवार को इस मामले को लेकर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में महापौरों और यूनियनों के पदाधिकारियों के बीच तीन घंटे तक बैठक चली। उस दौरान बैठक में किसी कि भी परस्पर सहमति नहीं बनी जिस वजह से यूनियनों ने तीनों निगमों में हड़ताल का ऐलान कर दिया और कहा कि सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का पूरा वेतन एक साथ चाहिए।

वैसे हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार को तीनों निगमों के महापौर जयप्रकाश, निर्मल जैन और अनामिका सिविक सेंटर पहुंचे थे। इसके अलावा तीनों निगमों के निगमायुक्त और तीनों निगमों की यूनियन के पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी दोपहर में दो बजे सिविक सेंटर गए थे। इस दौरान ऑल दिल्ली नगर निगम कर्मचारी भारतीय लोक हित मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जुल्फिकार, सुपरवाइजनर सैनिटेशन यूनियन के पदाधिकारी मुकेश वैद्य, कंफेडरेशन की तरफ से एपी खान और शिक्षकों की यूनियनों के पदाधिकारियों ने महापौर और निगमायुक्तों के समक्ष वेतन का मुद्दा उठाया। यूनियन नेताओं ने सवाल किया कि 'क्या वह कर्मचारियों की काली दीपावली मनवाना चाहते हैं।' इसका जवाब देते हुए महापौर जयप्रकाश ने कहा कि 'ऐसा नहीं है। दीपावली से पहले निगम कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है।'

आगे उन्होंने कहा कि, 'कोरोना काल में विकास कार्य में कोई पैसा नहीं मिला है। अधिकांश पैसा कोरोना और निगम कर्मचारियों के लिए ही जारी किया गया है।' अब महापौरों ने यूनियनों के पदाधिकारियों से 30 नवंबर तक का समय मांग। उनका कहना है दिसंबर के पहले सप्ताह तक उनका रुका हुआ वेतन जारी करा दिया जाए। यह जानने के बाद कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया है और वह 9 नवंबर से हड़ताल पर बैठेंगे।

कमला हैरिस के उप-राष्‍ट्रपति बनने से खुश हैं रिश्‍तेदार, मामा बोले- 'शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे'

दिल्ली: इस दिवाली पटाखों पर लगा बैन, कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से पुछा ये सवाल

10वी से लेकर डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरियां, मिलेगा आकर्षक वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -