घरवालों को धोखा देकर जिस प्रेमी से मिलने होटल पहुंची 5 बच्चों की माँ, उसी ने कर डाली हत्या
घरवालों को धोखा देकर जिस प्रेमी से मिलने होटल पहुंची 5 बच्चों की माँ, उसी ने कर डाली हत्या
Share:

नई दिल्ली: घरवालों से छुपकर अपने प्रेमी के साथ होटल में आई विवाहित महिला को उसके प्रेमी ने ही गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला 5 बच्चों की मां थी और उसके आरोपी के साथ नाज़ायज़ संबंध थे। मौत से पहले महिला अपने प्रेमी से वापस घर लौटने की जिद कर रही थी, जिसे लेकर उनके बीच काफी बहस हुई थी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शिवम विहार कॉलोनी के नजदीक स्थित होटल के कमरे में एक विवाहित महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ पाया गया है। 

महिला का प्रेमी उसे होटल में लेकर आया था, मगर महिला पूरी रात होटल में रुकने से इंकार कर रही थी और उससे घर जाने की जिद कर रही थी। इसी बात से गुस्सा होकर प्रेमी ने महिला को गला दबाकर मार डाला और फिर होटल से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने वारदात के महज पांच घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ITI कॉलेज के सामने शिवम विहार कॉलोनी के नजदीक होटल रॉयल रेजीडेंसी में रविवार रात एक युवक, महिला के साथ आया था। उसने रात में ठहरने के लिए रूम बुक किया था। युवक ने होटल में  अपना नाम गौतम सिंह निवासी गांव अमराला व महिला का नाम रचना पत्नी राजकुमार निवासी निवाड़ा जिला बागपत बताया था।

सोमवार सुबह गौतम सिंह, होटल कर्मचारी से यह कहकर गया था कि वह पैसे निकालने के लिए ATM जा रहा है। जब दोपहर 1 बजे तक भी युवक वापस नहीं लौटा और ना ही महिला रूम से बाहर निकली। संदेह होने पर जब होटल कर्मचारी ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला, तो महिला बेड पर मृत पड़ी हुई थी। होटल स्टाफ ने फ़ौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर महिला के परिवार वालों को सूचना दी। महिला का पति राजकुमार निवासी निवाड़ा जिला बागपत परिजनों के साथ मुरादनगर थाने पर पहुंचे। राजकुमार ने बताया कि महिला 5 बच्चों की मां है। परिजनों का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

वहीं, पुलिस ने सिर्फ 4 घंटे में आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके और रचना के बीच तीन महीने से नाज़ायज़ संबंध थे। उसने बताया कि, रविवार रात को वह अपनी मर्जी से मेरे साथ होटल आई थी। रात को ही वह अपने घर जाने की जिद करने लगी। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर उसने रचना की गला दबाकर हत्या कर दी।

'खाना खुद निकाल लो', इतना सुनते ही पति ने कर डाली पत्नी की हत्या

लव जिहाद का ये मामला कर देगा आपको हैरान

दिनदहाड़े महिला के साथ हुई लूट, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -