आंध्रप्रदेश बाढ़ में मरने वालों के लिए राहुल गांधी ने जताया दु:ख
आंध्रप्रदेश बाढ़ में मरने वालों के लिए राहुल गांधी ने जताया दु:ख
Share:

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश हो रही है। इस भारी बारिश के चलते बीते शुक्रवार से आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में राज्य आपदा मोचन बल के एक सदस्य सहित 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं यहाँ 17 लोग अब भी लापता हैं। यहाँ संकट की घड़ी है और इस घड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवेदना जाहिर की है। उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं, 'आंध्र प्रदेश में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

इसी के साथ राहुल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों की हर संभव मदद की अपील की। उन्होंने लिखा है, 'प्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कृपया हर संभव मदद करें।' वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी की है। इस विज्ञप्ति में यह कहा गया है कि, 'भारतीय वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल के कर्मियों ने अनंतपुरामु, कडप्पा और चित्तूर जिलों में आई भीषण बाढ़ से एक पुलिस निरीक्षक सहित कम से कम 64 लोगों को बचाया है। NDRF और SDRF की 17 टीम रायलसीमा क्षेत्र के तीन बाढ़ प्रभावित जिलों के साथ-साथ दक्षिण तटीय आंध्र में एसपीएस नेल्लोर में बचाव और राहत कार्यों में लगी हुई हैं।'

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री वाई। एस। जगनमोहन रेड्डी ने कडप्पा, अनंतपुरामु और चित्तूर जिलों में क्षति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने कडप्पा और चित्तूर के जिलाधिकारियों से बात की और नुकसान की जानकारी ली। यहाँ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ का पानी उतरते ही फसल के नुकसान का आंकलन करने को कहा है और बाढ़ में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

इंटरनेट पर छाई सास-बहु की ये बेहतरीन तस्वीर, फैंस से पूछा- 'रसोड़े में कौन था'

शर्मनाक: ट्रैन से युवती को खिंच कर अपराधियों ने कर किया समूहिक दुष्कर्म

हरियाणा में इतने रूपए प्रति लीटर बिक रहा है पेट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -