ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचा चक्रवाती तूफान फैनी अब तक 8 लोगों की मौत
ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचा चक्रवाती तूफान फैनी अब तक 8 लोगों की मौत
Share:

भुवनेश्वर : चक्रवाती तूफान फैनी शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक- फैनी बंगाल के खड़गपुर को पार कर चुका है। इसके अब 90 किमी/घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की आशंका है। तूफान के चलते शुक्रवार को ओडिशा में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 160 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ढेर, मारा गया बुरहान वानी ग्रुप का अंतिम कमांडर

अब तक इस तरह हुआ नुकसान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में राज्य सरकार ने बताया कि ओडिशा के चार जिले कटक, खुर्दा, भुवनेश्वर और पुरी तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। इनमें भारी नुकसान हुआ है। तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में फैनी के चलते अलर्ट जारी किया गया। यहां 25 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश के मंडी में दुर्घटनाग्रस्त हुई जीप, हादसे में दो लोगों की मौत

पहले भी हो चुकी है तबाही 

जानकारी के मुताबिक अब तक 4 लाख लोगों को निचले इलाकों से निकाला जा चुका है। 1999 में आए सुपर साइक्लोन के बाद सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा फैनी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओडिशा के पुरी तट से टकराया। इससे कई मकानों काे नुकसान पहुंचा। हजारों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। निचली बस्तियों में पानी भर गया। जिस वक्त तूफान पुरी तट से टकराया, हवा की रफ्तार 175 किमी/घंटे थी। कुछ स्थानों पर यह 200 किमी/घंटे तक पहुंची।

जानिए आखिर क्यों? आज ही के दिन मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्चिंग में पकड़ाए दो संदिग्ध

कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलट गई तेज रफ्तार कार, दर्जनों लोग घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -