कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलट गई तेज रफ्तार कार, दर्जनों लोग घायल
कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलट गई तेज रफ्तार कार, दर्जनों लोग घायल
Share:

लखीसराय : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिहटा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलट गई। कार में एक दर्जन लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए। चार घायलों की स्थिति गंभीर है उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। स्कॉर्पियो में नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड के वीरमाना गांव के लोग सवार थे। वे पूजा करने देवघर जा रहे थे। कार में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।  

महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों की धरपकड़ का अभियान शुरू

ऐसे हुआ ददर्नाक हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीसराय-शेखपुरा मेन रोड पर कार हादसे का शिकार हुई। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के नाम देवानंद पासवान, आर्यन कुमार, मानस कुमार, कुसुम देवी, राजू पासवान, बदामी देवी ,माधुरी देवी, विक्रम कुमार, अशोक मंडल, मोनू कुमार और बबीता देवी है। घायलों में आर्यन कुमार, देवानंद पासवान, बदामी देवी और अशोक मंडल  की स्थिति गंभीर है। इन्हें पटना भेजा गया है।

अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, बड़ा हादसा टला

अन्य हादसे में एक की मौत 

इसी के साथ शादी के लिए मामा और नाना के साथ बाइक पर सवार होकर लड़की देखने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में नाना और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। करण पाटले अपने मामा आनंद और नाना सम्मत के साथ बाइक से लोरमी लड़की देखने जा रहा था। 

बुधवार को मौसम ने दिखाई नरमी, पारे में भी नजर आई गिरावट

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ फैनी

बांसवाड़ा में पलटी पिकअप, दो लोगों की मौत कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -