नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्चिंग में पकड़ाए दो संदिग्ध
नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्चिंग में पकड़ाए दो संदिग्ध
Share:

दंतेवाड़ा : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल अटैक में 15 जवानों के शहीद होने के बाद प्रदेश के नक्सल इलाकों में सुरक्षा बल और पुलिस मुस्तैद हो गई है। गुरुवार को कुआकोंडा से दो नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों पर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप है। इनके पास से पटाखे और नक्सल साहित्य बरामद किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में दुर्घटनाग्रस्त हुई जीप, हादसे में दो लोगों की मौत

यह सभी हुए गिरफ्तार 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कुआकोंडा पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। तभी दो संदिग्ध व्यक्तियों को देख घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों की पहचान नक्सली हूंगा मड़ाम और देवा मड़काम के रूप में की गई। इनके पास से नक्सल साहित्य भी बरामद हुआ है। इनपर कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। सर्चिंग पर निकली बेदरे थाना और सीएएफ की संयुक्त टीम ने माड़ डिविजन क्षेत्र के डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 5 सक्रिय नक्सली और 1 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। 

कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलट गई तेज रफ्तार कार, दर्जनों लोग घायल

न्यायालय में किया पेश

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए पांचों में आयतू नंदा, बुधराम कोर्रामी, रामा महुंदा, टोक्का मुहंदा, डोरा, और विजा शामिल हैं। इसमें जहां विज्जा जहां स्थाई वारंटी तो वहीं बाकी के डीकेएमएस सदस्य हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। 

जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने फिर उतारा दो ग्रामीणों को मौत के घाट

अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

भारत पहुंचा फैनी तूफान, सभी तटीय हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -