हिमाचल प्रदेश के मंडी में दुर्घटनाग्रस्त हुई जीप, हादसे में दो लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी में दुर्घटनाग्रस्त हुई जीप, हादसे में दो लोगों की मौत
Share:

मंडी : शहर में हिमाचल प्रदेश के मंडी में बुधवार सुबह एक जीप करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं हैं। सभी मृतक स्थानीय निवासी थे। पुलिस ने बताया कि पडहेर उपमंडल में डायना पार्क के समीप स्थित अग्नि गांव में के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया है। 

महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों की धरपकड़ का अभियान शुरू

यह सभी हुए घायल 

जानकारी के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त रूप लाल (48), शक्ति देवी (45), जेठी देवी ( 45), फिगुर राम (60) और शिवानी (14 ) के तौर पर हुई है। हादसे में घायल होने वालों में जीप ड्राइवर पवन कुमार, अनिता, खुशहाल, उर्मिला, मोहाना सिंह, सोनी देवी है। ये सब बालू रोपा साइड के रहने वाले हैं। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, बड़ा हादसा टला

अन्य हादसे में एक की मौत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी के लिए मामा और नाना के साथ बाइक पर सवार होकर लड़की देखने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में नाना और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। करण पाटले अपने मामा आनंद और नाना सम्मत के साथ बाइक से लोरमी लड़की देखने जा रहा था।

बुधवार को मौसम ने दिखाई नरमी, पारे में भी नजर आई गिरावट

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ फैनी

बांसवाड़ा में पलटी पिकअप, दो लोगों की मौत कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -