पति से बदला लेने के लिए महिला ने अपनी ही बेटी के साथ किया ऐसा काम
पति से बदला लेने के लिए महिला ने अपनी ही बेटी के साथ किया ऐसा काम
Share:

लुधियाना  शहर के समीप एक इलाके में पति के साथ विवाद हुआ और फिर उसे सबक सिखाने के लिए महिला ने अपनी ही डेढ़ साल की बेटी को मार डाला। पुलिस पूछताछ में बताया कैसे अंजाम दी वारदात। घटना पंजाब के लुधियाना में जीवन नगर की है। एक महिला ने पति से झगड़े के बाद रात करीब डेढ़ बजे अपनी डेढ़ साल की बच्ची का मुंह तकिये से दबाकर उसकी हत्या कर दी।

शादी में अचानक दुल्हन ने दी दूल्हे को ताबड़तोड़ गालियां और जड़ दिया थप्पड़...

ऐसे दिया वारदात अंजाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक बच्ची के चाचा ने बताया कि उसके भाई की शादी तीन साल पहले महिला के साथ हुई थी। महिला के मायके पिपल वाला चौक के पास रहते हैं। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा करने के बाद महिला अपने मायके चली गई। दो-तीन बार दोनों के बीच समझौता भी हुआ था।

12वी का पेपर देखकर उड़े छात्र के होश, आया दिल का दौरा और हो गई मौत

इस तरह रोकी मासूम की सांसे 

जानकारी के मुताबिक अब वह काफी समय से अपने परिजनों के पास ही रह रही थी। शनिवार को अचानक ही वह अपने पति के पास वापस आ गई और देर रात उसने बच्ची को मार दिया। महिला अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी। वह शनिवार दोपहर को परिजनों को बताकर पति के पास आ गई थी। रात को पति को सोया देखकर उसने मासूम के मुंह पर तकिया रख उसकी सांसें रोक दीं। इसके बाद शोर मचा दिया कि बच्ची उठ नहीं रही।

PUBG खेलते-खेलते पानी की जगह एसिड पी गया व्यक्ति और फिर..

17 साल की लड़की ने किया बच्चे का अपहरण और फिर...

ओवरटेक की बात से नाराज कार चालक ने बाइकर को उतारा मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -