बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच डरा रहा तेजी से बढ़ता पॉजिटिविटी रेट
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच डरा रहा तेजी से बढ़ता पॉजिटिविटी रेट
Share:

नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन इस बीच अच्छी खबर भी आ रहीं हैं। वैसे तो आज लगातार तीसरे दिन 3 लाख से अधिक केस दर्ज किए गए हैं लेकिन इस बीच ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बड़ा है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान पिछले एक महीने में देश में एक्टिव केस की संख्या 3.45 लाख (23 मार्च) से बढ़कर 24.28 लाख (23 अप्रैल) हो चुकी है। वहीँ बीते एक महीने में नए मामलों में आई तेजी को देखें तो 23 मार्च को 40,715 नए केस दर्ज किए गए थे और 23 अप्रैल को 3,32,730 नए केस सामने आए। अगर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों को देखे तो, 23 मार्च को एक दिन में 199 लोगों की मौत दर्ज की गई थी, एक महीने बाद 23 अप्रैल को 2,263 कोविड मरीजों की मौत सामने आई। 

ऐसे में 23 मार्च को रिकवरी रेट 95.67 फीसदी थी, तो 23 अप्रैल को 83।92 फीसदी पर है। बीते एक महीने में अधिकतर राज्यों में पॉजिटिविटी रेट (कुल जांच में संक्रमित पाए जाने वालों का प्रतिशत) काफी ज्यादा बढ़ी है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को देखे तो, भारत में पिछले एक महीने में साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी रेट 4.2 फीसदी से बढ़कर 18.4 फीसदी हो चुका है। इसका मतलब है कि देश में 100 लोगों की जांच में करीब 18 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पिछले एक महीने में 3.8 फीसदी (23 मार्च) से बढ़कर 30.4 फीसदी हो चुका है। इसी के साथ दिल्ली में यह 1।1% से बढ़कर 27.8 फीसदी हो चुका है। बीते शुक्रवार को दिल्ली में 75,037 सैंपल की जांच में 24,331 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। ऐसा कहा जा सकता है कि शुक्रवार को दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 32.43 फीसदी रहा। 

 

राज्य               23 मार्च        22 अप्रैल

आंध्र प्रदेश        1.1———21.2
असम-            0.2———-3
बिहार-            0.2———9.3
छत्तीसगढ़-      3.8———30.4
दिल्ली-            1.1———27.8
गुजरात-          2.2———6.6
हरियाणा-        4———-19.5
जम्मू-कश्मीर-  0.5——–4.3
झारखंड-        0.9———12.4
कर्नाटक-        1.9———14.2
केरल-            4.6———19.5
मध्य प्रदेश-     5.8———23.7
महाराष्ट्र-        21.9———25.2
ओडिशा-       0.4———12.2
पंजाब-           7.3———11
राजस्थान-      2.4———18.7
तमिलनाडु-     1.7———10.2
तेलंगाना-        0.6———-4.4
उत्तर प्रदेश-    0.3———-14
पश्चिम बंगाल-  1.9———-20.1

लॉकडाउन में बढ़ते वजन को घटाने में लगी नेहा कक्कड़, कर रहीं हैं वर्कआउट

देशभक्ति दिखाने का यही सही समय: अभिनेता सोनू सूद

सोनू सूद के कोरोना नेगेटिव होने पर कंगना बोली- 'वैक्सीन के इस्तेमाल से जल्दी ठीक हो गए'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -