श्रीनगर : भूस्खलन के कारण छठे दिन भी बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, हजारों वाहन फंसे
श्रीनगर : भूस्खलन के कारण छठे दिन भी बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, हजारों वाहन फंसे
Share:

श्रीनगर : प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थरों के कारण शुक्रवार छठे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई। दोनों ओर से यातायात बंद है। इसकी वजह से घाटी में खाने पीने समेत अन्य सामग्री की कमी होने लगी है। रास्ते में फंसे हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जम्मू कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर सेना को बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को किया ढेर 

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई। उधमपुर के पर्यटक स्थल पटनीटाप, नत्थाटाप, कुद सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। कटड़ा में धुंध और बारिश के कारण चापर सेवा दिनभर प्रभावित रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को मौसम में सुधार आएगा। 

लोकसभा अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर यह बोले संजय निरुपम

फ़िलहाल ऐसा है मौसम 

जानकारी के लिए बता दें हाईवे बंद होने के कारण उधमपुर में करीब 2000 बड़े वाहनों को रोका गया है। ये घाटी की ओर जाने हैं। ताजा बर्फबारी के कारण कुद के आगे हाईवे पर फिसलन है। रामबन के मारोग इलाके में भूस्खलन से मलबा राजमार्ग पर आ गया। अनोखी फाल और बैटरी चश्मा में लगातार पहाड़ों से बड़े पत्थर गिर रहे हैं। यहां बारिश भी हो रही है। 

गणतंत्र दिवस पर आतंकियों की नापाक हरकत, जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर जारी

ये हैं वो 7 देश जो दुनिया में होकर भी गायब हैं मैप से

उत्तराखंड के अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाईल की रौशनी में ही कर डाली इतनी डिलिवरीयां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -