नामांकन के बाद पीएम मोदी के लिए कुछ ऐसा बोली सोनिया गांधी
नामांकन के बाद पीएम मोदी के लिए कुछ ऐसा बोली सोनिया गांधी
Share:

रायबरेली : लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजेय नही हैं। हम उन्हें हरा देंगे। 2004 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीतने की बातें की जा रही थीं लेकिन हमने जीत दर्ज की। इस बार भी कांग्रेस की जीत होगी।

बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा - सरकार बनते ही हटा देंगे धारा 370

पूजन के बाद नामांकन भरने पहुंची 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने पांचवीं बार रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा व उनके बच्चे मौजूद रहे। नामांकन के लिए निकलने से पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर हवन-पूजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक रोड शो किया गया।

VIDEO: बिहार की जनता ने बंद कर दी राजनाथ सिंह की बोलती, खुल गई सरकार की पोल

राहु ने भी किया मोदी पर वार 

इसी के साथ इसके पहले सोनिया गांधी का काफिला जब भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकला तो रास्ता भटक गया। जिससे जाम लग गया। वहीं, अफसरों में भी हड़कंप मच गया. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने पीएम मोदी के अजेय होने के सवाल पर कहा कि हर अहंकारी नेता को लगता है कि उसे कभी हराया नहीं जा सकता, पर वह हारता है।

नोएडा: पुलिसकर्मियों को बांटे गए नमो फ़ूड के पैकेट, चुनाव आयोग में हड़कंप

जमात-ए-इस्लामी ने जारी किया पत्र, लोगों से कहा - सपा-बसपा को वोट दें

जीतन राम मांझी ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा - वो गलत व्यक्ति नहीं लेकिन...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -