कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 12 लोकसभा सीटों के लिए जारी की सूची, इन्हे मिला मौका
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 12 लोकसभा सीटों के लिए जारी की सूची, इन्हे मिला मौका
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की । पार्टी ने सूबे की 29 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों के लिए सूची जारी की। इस सूची में सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह दोनों के बेटों को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल को छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। 

लोकसभा चुनाव: अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं ओवैसी, विरोधी बोले- हारेंगे AIMIM अध्यक्ष

इन्हे भी मिला टिकिट 

जानकारी के लिए बता दें राज्य के लिए पहली सूची में कांग्रेस 9 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। यानी अब सिर्फ 8 नाम और बचे हैं। वहीं, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को सीधी से टिकट मिला है। खंडवा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में शिवराज के मुकाबले उतरने वाले अरुण यादव को टिकट दिया गया है। रीवा लोकसभा सीट से सिद्धार्थ तिवारी को टिकट मिला है। कांग्रेस ने जबलपुर से विवेक तन्खा को टिकट दिया है। मध्यप्रदेश की सागर लोकसभा सीट से पार्टी ने प्रभु सिंह ठाकुर को टिकट दिया है। 

चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश, अगर 24 घंटे के भीतर नहीं हुआ ये काम तो होगी कार्यवाही...
 
राहुल ने भरा नामांकन 

इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम के बीच उन्होंने बहन प्रियंका गांधी संग रोड शो भी किया। रोड शो के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और संघ पर हमला बोला।

भाजपा विधायक के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, फिर डाले आपत्तिजनक पोस्ट

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में सीट शेयरिंग के लिए आप-कांग्रेस में मंथन शुरू, जल्द आ सकता है फैसला

केजरीवाल का पीएम मोदी से सवाल, कहा - सीलिंग के लिए आप अध्यादेश क्यों नहीं लाए ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -