न खड़गे का जादू चला, न राहुल की यात्रा काम आई.. उपचुनाव में बुरी तरह हारी कांग्रेस
न खड़गे का जादू चला, न राहुल की यात्रा काम आई.. उपचुनाव में बुरी तरह हारी कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली: 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, ये नतीजे कांग्रेस और पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को परेशान करने वाले हो सकते हैं। इन उपचुनावों में 4 सीटों पर भाजपा, 1 पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), 1 पर शिवसेना और 1 पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जीत दर्ज है। वहीं, विजेताओं की सूची में कहीं भी कांग्रेस का नाम नहीं है। पार्टी ने 7 में से 3 सीटों पर प्रत्यशी खड़े किए थे।

'केवल हिन्दुओं को मारना ही था मुस्लिम भीड़ का मकसद..', कोर्ट ने बताई 'दिल्ली दंगे' की सच्चाई

कांग्रेस को हरियाणा की आदमपुर, ओडिशा की धामनगर और तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी है। कांग्रेस के लिए अधिक चिंता की बात ये है कि आदमपुर और मुनुगोडे को पार्टी का गढ़ माना जाता है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था, मगर पार्टी विधायकों के दल बदलकर भाजपा में जाने से समीकरण बदल गए और परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस दोनों सीट हार बैठी। एक तरफ जहां आदमपुर पर भाजपा की जीत हुई। वहीं, मुनुगोडे पर TRS ने विजय परचम फहराया। ओडिशा की धामनगर सीट भाजपा MLA विष्णु चरण सेठी के निधन के चलते रिक्त हुई थी। यहां भाजपा के टिकट पर उनके बेटे सूर्यवंशी सूर्ज ने जीत दर्ज की है।

'महाठग' से सीएम केजरीवाल ने क्यों लिए 50 करोड़ ? सुकेश के लेटर बम से बड़ी मुश्किल में AAP

बता दें कि, 26 अक्टूबर को ही मल्लिकर्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था, जिसके बाद हुए पहले उपचुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलना पड़ी है। ये खड़गे के लिए ख़राब शुरुआत कही जा सकती हैं। वहीं, मुनुगोडे सीट हारना भी कांग्रेस के लिए झटका ही है, क्योंकि जब उपचुनाव हुआ, उस समय राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर तेलंगाना में ही थे। मगर उनकी यात्रा का भी चुनाव में कोई प्रभाव नज़र नहीं आया और कांग्रेस दूसरे स्थान पर भी नहीं पहुंच सकी।  

'ये गुजरात मैंने बनाया है..', पीएम मोदी ने दिया नया नारा, किया रिकॉर्ड जीत का दावा

मराठी कलाकारों के लिए सीएम शिंदे ने किया बड़ा ऐलान, मुंबई-ठाणे के बीच खुलेगी 'फिल्म सिटी'

'हिटलर के बाद केजरीवाल दूसरे शासक हैं, उन्होंने भी दिल्ली को गैस चैम्बर बना दिया'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -