'जिस हिमाचल में 97% हिन्दू, वहां हमने हिंदुत्व को हरा दिया..', कांग्रेस नेता सुक्खू होंगे CM
'जिस हिमाचल में 97% हिन्दू, वहां हमने हिंदुत्व को हरा दिया..', कांग्रेस नेता सुक्खू होंगे CM
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भारी उथलपुथल के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम की कुर्सी पर बिठाने का फैसला लिया है। लेकिन, शपथ ग्रहण से पहले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुखविंदर सिंह कह रहे हैं कि, 'जिस राज्य में 97 प्रतिशत हिंदू रहते हैं, वहाँ हमने भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को हराया है।' दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर सुक्खू का यह वीडियो शेयर किया है। जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

यह वीडियो 11 सेकेंड का है और इसमें कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया वालों से कह रहे हैं कि, 'जिस राज्य में 97 फीसद हिंदू हैं, वहाँ हमने भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को हराया है।' बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार (10 दिसंबर) को विधायक दल की मीटिंग के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान किया है। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानी रविवार (11 जिसंबर) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। भले ही कहा जा रहा हो कि मुख्यमंत्री पद के लिए प्रतिभा सिंह ने भी सुक्खू के नाम पर सहमति जता दी है। मगर, हिमाचल कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ चुकी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक दल की बैठक के बीच प्रतिभा सिंह को CM बनाने के पक्ष में भीड़ सिसल होटल के बाहर इकट्ठा हो गई थी और नारेबाजी की। कुछ देर तक नारेबाजी होने के बाद काफिला होटल से रवाना हो गया। हॉली लॉज (प्रतिभा सिंह का महल) समर्थक युवाओं की एक टीम कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन पहुँची और प्रतिभा सिंह एवं उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में नारे लगाने लगी। हिमाचल में जगह-जगह युवा प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की माँग कर रहे थे। उनके समर्थकों ने ‘हाईकमान होश में आओ’, ‘हॉली लॉज सातवीं बार’ के नारे लगाए।

दरअसल, प्रतिभा सिंह के पति वीरभद्र सिंह 6 बार राज्य के सीएम रह चुके हैं। इस बार भी समर्थक उनके ही परिवार में से मुखयमंती बनाए जाने की माँग कर रहे थे। समर्थकों का आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत पहले प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें सीएम पद से बाहर कर दिया गया। समर्थकों का कहना है कि दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर जनता से वोट माँगे गए और अब प्रतिभा सिंह को नज़रअंदाज़ कर दिया गया।

'शराब पिलाकर राजस्व कमाना खून चूसने जैसा', सरकार पर उमा भारती का हमला

'ट्विटर की झूठी चिड़िया फिर उठ गई', कर्ज माफी पर CM शिवराज ने कसा कमलनाथ पर तंज

CM योगी पर अभद्र टिप्पणी कर सपा नेता फरार, अब संपत्ति कुर्क करेगी यूपी पुलिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -