CM योगी पर अभद्र टिप्पणी कर सपा नेता फरार, अब संपत्ति कुर्क करेगी यूपी पुलिस
CM योगी पर अभद्र टिप्पणी कर सपा नेता फरार, अब संपत्ति कुर्क करेगी यूपी पुलिस
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में यूपी पुलिस ने फरार चल रहे समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अनुराग भदौरिया पर बड़ा एक्शन लिया है। हजरतगंज थाने की पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इस नोटिस में एक निर्धारित समय दिया गया है। यह नोटिस शुक्रवार (9 दिसंबर) को चस्पा किया गया है। नोटिस पर पेश होने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2023 लिखी हुई है। 

 

रिपोर्ट्स में अनुसार, अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर भदौरिया पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, तो नोटिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। वहीं, सपा नेता अनुराग भदौरिया की सास सुशीला सरोज ने पुलिस पर अपने परिवार को प्रताड़ित करने का इल्जाम लगाया है। सुशीला सरोज ने कहा है कि, जिस घर पर नोटिस लगाया है, वो घर अनुराग का है ही नहीं। उन्होंने आगे बताया कि नोटिस चस्पा करने के पहले पुलिस ने उनसे बात तक नहीं की। सुशीला सरोज ने अनुराग भदौरिया की ओर से माफ़ी माँगते हुए खुद को भी गोरखपुर की बेटी कहा है। 

उन्होंने कहा है कि उनका घर गोरखपुर मठ से बस 15 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही सुशीला सरोज ने पूर्वांचल के लोगों की अक्सर जुबान फिसलने की भी बात कही है। उन्होंने अपने दामाद को सपा का सदस्य होने के कारण परेशान करने का आरोप लगाया। अंत में अनुराग भदौरिया की सास ने इंसाफ न मिलने अदालत जाने की बात कही है। वहीं, यूपी पुलिस द्वारा चस्पा किए गए नोटिस में अनुराग पर FIR क्रमांक 395/22 के तहत IPC की धारा 153- A, 295- A, 298, 504 और 505 (2) का जिक्र किया गया है। यह नोटिस लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के A ब्लॉक वाले मकान पर लगाया गया है। नोटिस में चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट लखनऊ की मुहर भी लगी हुई है।

यूपी पुलिस के नोटिस में यह भी बताया गया है कि पहले भेजे गए नोटिसों को अनुराग भदौरिया द्वारा रिसीव नहीं किया गया, जिसके कारण यह कार्रवाई एक विकल्प के रूप में की गई है। बता दें कि, सपा नेता अनुराग भदौरिया पर एक TV डिबेट के दौरान सीएम योगी और उनके दिवंगत गुरु महंत अवैद्यनाथ पर बेहद अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। यह मामला एक भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

'लम्बे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए तैयार रहना होगा..', एयरफोर्स चीफ का इशारा किस तरफ ?

ईसाईयों के तलाक पर केरल हाई कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, ख़त्म हुआ ये नियम

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मृतकों की तादाद बढ़कर 12 हुई, 7 बच्चे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -