महागठबंधन के नेताओं के साथ आज झारखंड में रैली करेंगे राहुल गांधी
महागठबंधन के नेताओं के साथ आज झारखंड में रैली करेंगे राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की रैलियों, बैठकों और जनसभाओं का दौर एक बार फिर से तेज हुआ है। शनिवार को भाजपा और कांग्रेस की अलग-अलग रैलियां होंगी। झारखंड के रांची में राहुल गांधी की रैली होगी, जहां वे महागठबंधन के नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश के उमरिया में भाजपा की बाइक रैली होगी, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे।

लोग ईमानदारी चाहते थे, वंशवाद नहीं : पीएम मोदी

राहुल भी करेंगे रैली 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के उमरिया में शनिवार सुबह 11 बजे अमर शहीद स्टेडियम से भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली निकलेगी। इस रैली का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए अपनी जमीन बनाना चुनौती है। कांग्रेस नेताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करेंगे। 

युगांडा में लाखों लोगों को सड़क पर ले आया इंटरनेट

ऐसे निकलेगी बीजेपी की रैली 

जानकारी के मुताबिक वह विशेष विमान से दोपहर डेढ़ बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वह झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मंच साझा करेंगे। पड़ोसी राज्य बिहार की तरह झारखंड में भी अबतक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। वही भाजपा की रैली उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल की हर विधानसभा से रैलियां निकाली जाएंगी। हर बूथ से कम से कम पांच मोटरसाइकिल इस रैली में भाग लेंगी।

अब से कुछ देर बाद पूरे देश में एक साथ बाइक रैली निकालेगी भाजपा

समझौता एक्सप्रेस: पंजाब पुलिस ने कायम की मिसाल, पाकिस्तानी यात्रियों को बांटा खाना

पीएम बनने के बाद पहली बार अमेठी जाएंगे मोदी, युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -