10 हजार पुलिसवालों को CM नीतीश ने सौंपा नियुक्ति पत्र
10 हजार पुलिसवालों को CM नीतीश ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Share:

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 10 हजार से अधिक नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस समारोह में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे। बिहार में इस प्रकार एक साथ इतने लोगों को नियुक्ति पत्र देने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसा ही बड़ा आयोजन किया था। तब उन्होंने लगभग 10 हजार चिकित्सकों एवं इंजीनियरों को गांधी मैदान नियुक्ति पत्र दिया था।

वही 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों नियुक्ति पत्र बांटने के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई। इधर ऐतिहासिक गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटने के समारोह के कारण मैदान में आज आम जनता की एंट्री बंद है। पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटने के पश्चात् नीतीश कुमार ने कहा-बिहार में कानून का राज है। इसलिए कोई भी क्राइम हो तुरंत कार्रवाई करें। पहले पुलिस बल की संख्या 42481 थी। बिहार में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए ज्यादा पुलिस बल की आवश्यकता थी। तब आर्मी से रिटायर्ड बलों को सैप के तौर पर बहाल किया तथा उन्हें 60 साल की आयु तक काम करने का अवसर दिया। निरंतर हम संख्या बढ़ाने के लिए कहते रहते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस को दो हिस्से में बांटने की बात हम 2007 से ही बोलते रहे हैं। पुलिस का एक हिस्सा अनुसंधान एवं दूसरा विधि-व्यवस्था में रहे यह हम बोलते रहे हैं। अब जाकर यह हुआ है फिर भी इसमें बहुत देरी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए कार्रवाई में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि केस दर्ज होने के पश्चात् तय सीमा पर उसका निष्पादन होना चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहाली के साथ ही प्रशिक्षण भी वक़्त पर कराएं। इसके लिए उन्होंने मंच पर मुख्य सचिव से इसका वादा करवाया

गुजरात-हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, यह पार्टी बनी सट्टेबाजों की पहली पसंद

किडनैपिंग के आरोपों के बीच नामांकन वापस लेने पहुंचे AAP उम्मीदवार

बड़ी खबर: AAP नेता के साले समेत 3 लोग हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -