'चुनाव अकेले लड़ने के लिए माफी मांगें चिराग पासवान', पशुपति पारस का आया बड़ा बयान
'चुनाव अकेले लड़ने के लिए माफी मांगें चिराग पासवान', पशुपति पारस का आया बड़ा बयान
Share:

पटना: लोजपा के दोनों गुटों के विलय की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- पहले उन्हें 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने पर सार्वजनिक माफी मांगनी होगी। तपश्चात, लोजपा में सुलह की बात होगी।

सोमवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने भतीजे चिराग पासवान को लेकर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान यदि NDA में आते हैं, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन उनकी अनुमति के बिना यह संभव नहीं होगा। यानी कि चिराग को NDA में लेना है तो, भाजपा को पशुपति पारस से अनुमति लेनी होगी। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के पश्चात् बिखरी लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों गुटों के विलय की अटकलें चल रही हैं। एक गुट के मुखिया पशुपति पारस अभी NDA में हैं, तो वहीं दूसरे गुट के प्रमुख चिराग पासवान NDA में नहीं होकर भी भाजपा का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की NDA में वापसी संभव है। यदि चाचा पशुपति पारस एवं भतीजा चिराग पासवान आपस में सुलह कर लेते हैं तो दोनों गुटों का विलय हो सकता है। पशुपति पारस ने कहा कि NDA बड़ा गठबंधन है। कोई भी पार्टी इससे जुड़ती है तो गठबंधन और मजबूत होगा। पशुपति पारस ने फिलहाल लोजपा के दोनों गुटों के विलय की बात को नकार दिया। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह भविष्य की बात है तथा अभी इसपर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आगे कुछ भी हो सकता है। उनके इस बयान से यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पशुपति पारस एवं चिराग पासवान के बीच सुलह के रास्ते खुले हुए हैं। दूसरी तरफ, पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान से सुलह के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। उन्होंने कहा कि यदि चिराग पासवान सुलह चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले सार्वजनिक तौर पर 2020 के चुनाव में अकेले लड़ने पर माफी मांगनी होगी। तत्पश्चात, विचार किया जाएगा। पारस ने यह भी कहा कि यदि चिराग की NDA में वापसी हो जाती है, तो इसका अर्थ यह नहीं कि उन्होंने पासवान को माफ कर दिया या लोजपा एकजुट हो जाएगी। यह हालातों पर निर्भर करेगा।

राजस्थान में छिन जाएगी सीएम गहलोत की कुर्सी ? राहुल-पायलट की मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

राष्ट्रपति ने लागू किया 'पेसा कानून', मध्यप्रदेश बना देश का 7वां राज्य

G20 Summit: मोदी-जिनपिंग-बाइडेन सब पहुंचे इंडोनेशिया, पुतिन ने क्यों बनाई दूरी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -