राष्ट्रपति ने लागू किया 'पेसा कानून', मध्यप्रदेश बना देश का 7वां राज्य
राष्ट्रपति ने लागू किया 'पेसा कानून', मध्यप्रदेश बना देश का 7वां राज्य
Share:

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रगान के साथ जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आरम्भ हुआ। मध्यप्रदेश की मंत्री मीना सिंह ने स्वागत भाषण से आरम्भ किया। तत्पश्चात, सहरिया जनजाति का नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् पेसा कानून की नियमावली को सार्वजनिक कर राष्ट्रपति ने उसके मध्यप्रदेश में लागू होने का ऐलान किया। नियमावली को जनजातीय समुदाय को समर्पित किया गया। 

मध्यप्रदेश देश का सातवां प्रदेश है, जहां पेसा अधिनियम लागू किया गया है। इससे पहले 6 प्रदेशों (हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र) ने पेसा कानून बनाए हैं। पेसा एक्ट का संबंध मध्यप्रदेश से ही अधिक रहा है। मध्यप्रदेश के झाबुआ से सांसद रहे दिलीप सिंह भूरिया की अध्यक्षता में बना गई समिति की अनुशंसा पर यह कानून बनाया गया था। 24 दिसंबर 1996 को पेसा कानून देश में लागू हुआ था। इस कानून के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकारों की तरफ से नियम बनाए जाने लगे थे।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास के लिए जबलपुर पहुंचने पर विशाल स्वागत किया गया। राष्ट्रपति बनने के पश्चात् उनकी मध्यप्रदेश की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। राष्ट्रपति लालपुर, शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय सम्मेलन में सम्मिलित होने आई हैं। राष्ट्रपति डेढ़ बजे शहडोल पहुंचीं। वहां उन्होंने एक जिला एक उत्पाद के तहत स्वसहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस के चलते स्वसहायता समूहों की सदस्यों ने उन्हें उनके जिले के उत्पादों की खबर दी। राष्ट्रपति ने बड़े ही गौर से इन उत्पादों की खबर ली। साथ ही कुछ समूहों के उत्पाद भी उन्हें पुरस्कार स्वरूप दिए गए।

अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स की ब्रांड एंबेसडर बनी अनुष्का शर्मा

19 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

टीम इंडिया से वापस जुड़ने जा रहे धोनी ! BCCI कभी भी कर सकती है बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -