लोकसभा चुनाव: राम मंदिर, पेंशन, किसान निधि, 35 A, भाजपा के घोषणापत्र में सबके लिए कुछ न कुछ
लोकसभा चुनाव: राम मंदिर, पेंशन, किसान निधि, 35 A, भाजपा के घोषणापत्र में सबके लिए कुछ न कुछ
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया है। भाजपा के संकल्प पत्र में आम आवाम से कई वादे किए गए हैं। पार्टी ने किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई सारी घोषणाएं की हैं। आइए आपको बताते हैं भाजपा के संकल्प पत्र की 10 बड़ी बातें... 

-राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूर्ण प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जब तक आतंकवाद ख़त्म नहीं हो जाता यह जीरो टॉलरेंस रहेगा। 
-यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड लागू किया जाएगा। भारत में घुसपैठ को रोकने का प्रयास जारी रहेगा। 
-सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और कानून बनाकर लागू करेंगे। किसी प्रदेश की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की पूर्ण सुरक्षा निश्चित की जाएगी। 
-राम मंदिर पर सभी संभावनाओं की तलाश की जाएगी। जल्द से जल्द सौहर्दपूर्ण वातावरण में मंदिर का निर्माण का प्रयास होगा। 
-जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। 
-सभी किसानों को 6 हजार रुपये का फायदा मिलेगा। सभी छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की सुविधा दी जाएगी। 
-1 लाख तक के क्रेडिट कार्ड पर जो लोन दिया जाता है, उस पर 5 वर्ष तक ब्याज जीरो प्रतिशत होगा। 
-देश के छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष के बाद पेंशन की सुविधा मुहैया कराएंगे। 
-प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराएंगे। ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को एलपीटी गैस सिलिंडर दिया जाएगा। 
-आयुष्मान भारत के 1.5 लाख हेल्थ और वेयरनेस सेंटर शुरू किए जाएंगे। 

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: राजद ने जारी किया घोषणा पत्र, हर थाली में खाना, हर हाथ में कलम का वादा

जम्मू कश्मीर: हिज्बुल चीफ रियाज़ नायकू न जारी की ऑडियो, चुनाव बहिष्कार के लिए की अपील

लोकसभा चुनाव: आज सहारनपुर में होंगे राहुल और प्रियंका, मुस्लिम वोटर्स को साधने की कोशिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -