लोकसभा चुनाव: आज सहारनपुर में होंगे राहुल और प्रियंका, मुस्लिम वोटर्स को साधने की कोशिश
लोकसभा चुनाव: आज सहारनपुर में होंगे राहुल और प्रियंका, मुस्लिम वोटर्स को साधने की कोशिश
Share:

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के देवबंद से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की हुंकार के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पश्चिम उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। दोनों नेता आज उसी सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से अपने प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं, जहां रविवार को सपा-बसपा-रालोद के महागठबंधन की पहली संयुक्त चुनावी रैली हुई थी और उसमें बसपा अध्यक्ष मायावती ने खुलेआम सहारनपुर के मुसलामानों से वोट न बांटने का आग्रह करते हुए कांग्रेस को खुली चुनौती दी थी।

कमलनाथ के करीबियों पर IT की दबिश, बचाने पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस

ऐसे में अब तक गठबंधन के प्रति नरम रुख अपनाने वाले राहुल और प्रियंका जब सहारनपुर की सरजमीं पर पहुंचेंगे तो वे किस अंदाज में मायावती के मुस्लिम कार्ड का उत्तर देंगे, ये देखना भी दिलचस्प रहेगा। पश्चिम यूपी की जिन आठ लोकसभा सीटों पर पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को वोटिंग होना है, उनमें कांग्रेस को सहारनपुर में अपनी स्थिति सबसे मजबूत दिखाई दे रही है। इसका कारण 2014 के चुनाव नतीजे हैं, जब मोदी लहर के बाद भी कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद, भाजपा के विजयी प्रत्याशी राघव लखनपाल से मात्र 65 हजार वोट पीछे रह गए थे। 

लोकसभा चुनाव: आज भाजपा जारी करेगी घोषणापत्र, ये रहेंगे प्रमुख मुद्दे

दरअसल, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में लगभग 38 प्रतिशत मुस्लिम हैं, जिन पर कांग्रेस की निगाह एक बार फिर पड़ी है और बसपा को मुस्लिम वोट बैंक के बंटने का भय सता रहा है, क्योंकि हाजी फजलुर्रहमान के रूप में गठबंधन ने भी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने भी इस सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जिसके चलते मुस्लिम मतदाताओं के वोट बंटने की सम्भावना बढ़ गई है।

खबरें और भी:-

पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

आतंकवाद को धन देने के मामले में मीरवाइज की पेशी आज, पाक से था सीधा सम्बन्ध

मेरे परिवार के लोग भी प्रधानमंत्री बने, लेकिन जो पीएम मोदी ने किया वो किसी ने नहीं - वरुण गाँधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -