विधानसभा में बंद हुआ BJP विधायक का माइक, मचा हंगामा
विधानसभा में बंद हुआ BJP विधायक का माइक, मचा हंगामा
Share:

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र बहुत हंगामेदार चल रहा है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही के चलते विपक्ष एवं सत्तापक्ष के विधायकों के बीच तीखी जंग छिड़ गई। भाजपा MLA लखेंद्र पासवान पर माइक उखाड़ने का आरोप लगा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इसे खारिज करते हुए सत्ता पक्ष के विधायकों पर वेल में उतरकर गुंडागर्दी करने का इल्जाम लगाया है। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष, दोनों तरफ के विधायक वेल में उतर गए तथा हंगामा करने लगे। तत्पश्चात, स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा के बाहर मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि दलित समाज से आने वाले MLA लखेंद्र पासवान को सत्ता पक्ष के लोगों ने गाली दी। सिन्हा ने कहा, "भाजपा विधायक का माइक बंद करके आवाज दबाई गई। हमें धमकी और गाली देकर ये क्या संदेश देना चाहते हैं। क्या हम जनता की आवाज नहीं बोलें, जो प्रतिनिधि जनता का भरोसा लेकर आया है उसे दबाया जा रहा है।"

दूसरी तरफ, आरोप है कि जब भाजपा MLA लखेंद्र पासवान का माइक बंद हुआ, तब उन्होंने आवेश में आकर उसे उखाड़ दिया। हालांकि, विजय सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर किसी ने माइक नहीं तोड़ा है। माइक टूट नहीं सकता है, क्योंकि वो जॉइंट होता है। सरकार बहानेबाजी कर रही है। सत्ता पक्ष के लोगों के पास सदन चलाने की जिम्मेदारी होती है, वे लोग वेल में क्यों उतरकर आ गए। वे धमकी दे रहे हैं, आसन को इसे देखना चाहिए। यही गुंडाराज है। भाजपा जंगलराज एवं गुंडाराज को हटाएगी। बता दें कि तारांकित सवाल के चलते विधायक लखेंद्र पासवान ने माइक उखाड़ा तो माले विधायक सत्यदेव राम की उनसे तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते सत्तापक्ष के विधायक वेल में उतर गए। स्पीकर ने अनुशासन तोड़ने पर कारवाई की चेतावनी दी तो नेता प्रतिपक्ष सहित पूरा विपक्ष वेल में उतरकर धरने पर बैठ गया। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने 11 बजकर 48 मिनट पर ही सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

'जिम्मेदारी के साथ बात करें राहुल गांधी, थोड़ी सच्चाई भी देखें..', RSS ने दी सलाह

संसद के पूरे-पूरे सत्रों से 'गायब' रहते हैं राहुल गांधी, फिर कहते हैं- मुझे बोलने नहीं देते !

'स्वामी प्रसाद साइकिल चोर, अखिलेश दलित विरोधी..', ओपी राजभर के फिर बदले सुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -