भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, सभी को सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य
भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, सभी को सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी करते हुए 5 फरवरी से 8 फरवरी तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा है, वहीं लोकसभा सांसदों को 5 से 7 फरवरी तक सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

बंगाल घमासान: ममता के निर्वाचन क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं का तांडव, भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया था। लोकसभा में पार्टी के व्हिप चीफ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसदों को 4 से 8 फरवरी तक संसद के निचले सदन में मौजूद रहने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक (एनआरसी) के चलते कांग्रेस इसी तरह का व्हिप पार्टी के राज्यसभा सांसदों को भी जारी कर सकती है। बता दें कि एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार भाजपा का विरोध कर रही है।

जापान में दिखाई दी खौफनाक मछली, जब भी ये दिखती है तो आता है भयानक सुनामी...

आपको बता दें कि एक फरवरी को संसद में कार्यकारी वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट प्रस्तुत किया था, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। इससे पहले 31 जनवरी को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद में अपने अभिभाषण के साथ ही सदन के बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत की थी।

खबरें और भी:-

प्रियंका गाँधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

चिटफंड घोटाला: लाल डायरी और पेन ड्राइव में छिपा है राज, इसलिए सारे भ्रष्ट एक हो गए आज - भाजपा

ममता की शिकायत लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंची भाजपा, लगाया अराजकता का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -