प्रियंका गाँधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार
प्रियंका गाँधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार
Share:

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में सक्रिय राजनीति में एंट्री की है। जिसके बाद से उन पर विरोधियों के जरिए हमला किया जा रहा है। इसी बीच प्रियंका गांधी पर अभद्र ट्वीट करने का मामला सामने आया था, इस मामले में बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन खाद्यानों के भावों पर पड़ा वैश्विक बाजारों में चल रही हलचल का असर

एबीपी न्यूज के अनुसार प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सैयद के माध्यम से बिहार साइबर अपराध जांच इकाई में तहरीर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद कटिहार जिले से योगी संजय नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कटिहार शहर के स्टेशन हाउस अधिकारी रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि 'हमें नाथ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। नाथ विनोदपुर के रहने वाले हैं।'

शुरुआत के साथ ही आज बाजार में नजर आई गिरावट

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी हाल ही में सक्रिय राजनीति में उतरी है। राहुल गांधी ने पिछले दिनों अपनी बहन प्रियंका को कांग्रेस महासचिव और प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) बनाया है। जिसके बाद कई विरोधी दल प्रियंका पर उलजुलूल बयान दे रहे हैं, यही नहीं प्रियंका को सेक्सिस्ट टिप्पणियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

खबरें और भी:-

आज भी दर्ज की गयी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी

NMDC में निकली भर्ती, 144 पदों पर नौकरियां...

अंतरिम बजट को लेकर कुछ ऐसा बोले मंत्री पीयूष गोयल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -