टास्क के दौरान इमोशनल हुई तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक से बोली- 'तू मेरे ऊपर चड़े जा रहा है...'
टास्क के दौरान इमोशनल हुई तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक से बोली- 'तू मेरे ऊपर चड़े जा रहा है...'
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी के बिग बॉस 15 में कैप्टन बनने से एक बार फिर गेम पलट गया है। शमिता ने तेजस्वी प्रकाश को VIP जोन से बाहर कर दिया है। वही एक बार फिर तेजस्वी अपना टिकट-टू-फिनाले वापस पाने के लिए प्रतीक सहजपाल से टास्क में पूरा कर रही हैं। इस टास्क में अधिकांश प्रतियोगी प्रतीक का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वही शो का प्रोमो वीडियो साझा किया गया है। प्रोमो में देख सकते हैं कि टिकट-टू-फिनाले जीतने के लिए तेजस्वी एवं प्रतीक एक दूसरे को सख्त टक्कर दे रहे हैं। हालांकि, प्रोमो वीडियो में प्रतीक तेजस्वी पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रतीक टास्क जीतने के लिए तेजस्वी की साइकिल को तोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राखी सावंत भी प्रतीक को चीयरअप करती हुई नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही प्रतीक को खेल में भारी पड़ता हुआ देखकर तेजस्वी बहुत भावुक दिखाई दे रही हैं। तेजस्वी राखी से बोलती हैं- इतनी क्या नफरत है मुझसे। तत्पश्चात, तेजस्वी प्रतीक से बोलती हैं- तू मेरे ऊपर चड़े जा रहा है ना वो भी जनता देख रही है। इसपर प्रतीक बोलते हैं- जब तुम जीतती नहीं हो तो तुम केवल रोती हो। तेजस्वी आगे रोते हुए प्रतीक से बोलती हैं- ऐसी जीत तुझे मुबारक हो। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतीक सहजपाल टिकट-टू-फिनाले टास्क जीतकर घर के नए VIP बन गए हैं। टास्क की संचालक शमिता शेट्टी ने प्रतीक के पक्ष में निर्णय लेकर उन्हें  VIP बना दिया है। वही अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में कितने नए मोड़ आते है।

पति से तलाक के बाद इस खास शख्स के साथ समय गुजार रही है संजीदा शेख, शेयर किया VIDEO

'अनुपमा' को पीछे छोड़ नंबर 1 पर पहुंचा ये शो, यहां देंखे TRP लिस्ट

श्वेता तिवारी की दिलकश अदाओं ने लूटा फैंस का दिल, बेटी पलक ने दी ये प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -