लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण में भाजपा को बड़ा झटका, पार्टी का साथ छोड़ सकती है AIADMK
लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण में भाजपा को बड़ा झटका, पार्टी का साथ छोड़ सकती है AIADMK
Share:

चेन्नई: अन्नाद्रमुक (AIADMK) और भाजपा के बीच तनाव सोमवार को उस समय चरम पर पहुंच गया, जब द्रविड़ पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है और चुनावी समझौते पर कोई भी निर्णय, केवल चुनाव के दौरान ही लिया जाएगा। AIADMK के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने द्रविड़ नेता सीएन अन्नादुरई की आलोचना के लिए तमिलनाडु भाजपा इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता दिवंगत मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि अन्नामलाई ने दिवंगत जे जयललिता सहित अन्नाद्रमुक नेताओं के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, पार्टी ने मांग की थी कि भाजपा नेता पर लगाम लगाई जाए। पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने भाजपा और उसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'अन्नामलाई AIADMK के साथ गठबंधन की इच्छा नहीं रखते हैं, हालांकि भाजपा कार्यकर्ता ऐसा चाहते हैं। क्या हमें अपने नेताओं की इतनी आलोचना बर्दाश्त करनी चाहिए ? हम आपको क्यों ले जाएं? भाजपा यहां पैर नहीं रख सकती। आपका वोट बैंक ज्ञात है। आप हमारे कारण से  ही जाने जाते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'हम अब और (नेताओं की आलोचना) बर्दाश्त नहीं कर सकते। जहां तक गठबंधन का सवाल है, यह नहीं है। भाजपा अन्नाद्रमुक के साथ नहीं है। इस मुद्दे केवल चुनाव के दौरान ही फैसला किया जा सकता है। यह हमारा रुख है।' यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनकी निजी राय है, जयकुमार ने कहा कि, "क्या मैंने कभी आपसे उस क्षमता में बात की है? मैं केवल वही बात करता हूं जो पार्टी तय करती है।"

'भाजपा सरकार जल्द चुनाव कराए तो भी..', सीएम नितीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

कल से नए संसद भवन में चलेगा सदन, तो क्या 96 साल पुरानी ईमारत तोड़ दी जाएगी ?

उधर संसद का विशेष सत्र, इधर मोदी कैबिनेट की बैठक.., आखिर क्या है सरकार का प्लान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -