बाबूजी का जाना भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति है: अमित शाह
बाबूजी का जाना भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति है: अमित शाह
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज अतरौली में अंतिम संस्कार किया जाने वाला है। हालाँकि इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब जा रहा है। आज अंतिम संस्कार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा, 'बाबूजी का जाना भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति है। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने जो शून्य छोड़ा है उसे भरना मुश्किल होगा। राम मंदिर के शिलान्यास समारोह के बाद उन्होंने कहा था कि उनके जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया है। राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए उन्होंने बिना सोचे-समझे सीएम पद छोड़ दिया।'

आपको बता दें कि इस समय पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ रामभक्त कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार को भव्य शानदार बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के तहत इस दौरान कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए 21 किलो चन्दन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है और इसी के साथ ही इसमें आम पीपल की पांच कुंतल लकड़ी का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

वहीं मिली जानकारी के तहत कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में 45 किलो घी, एक कुंतल सुगन्धित सामग्री केसर का भी इस्तेमाल किया जाएगा और उनके अंतिम संस्कार की सामग्री में मेवा मिष्ठान को भी शामिल किया गया है। अभी अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है और खबरें हैं कि करीब 2 बजे नरोरा के बसी घाट पर बाबूजी कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होगा।

इंदौर: चूड़ी बेचने वाले शख्स के साथ मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार

TVS Motors ने बांग्लादेश में TVS NTORQ 125 रेस एडिशन किया लॉन्च

आंध्र प्रदेश सरकार ने आज से कोविड वैक्सीन देने का किया फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -