कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हुआ हमला, जान बचाकर भागे, पथराव में कई लोग जख्मी
कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हुआ हमला, जान बचाकर भागे, पथराव में कई लोग जख्मी
Share:

पटना: जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय छात्रसघ (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता कन्हैया कुमार पर एक बार फिर पथराव हुआ है। यह पथराव बक्‍सर से आरा जाने के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कन्‍हैया कुमार को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। कन्‍हैया के काफिले से कई बाइक सवार भी घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, वामदलों की जन मन यात्रा के तहत भाकपा नेता कन्‍हैया कुमार की सभा बिहार के बक्‍सर व आरा में होनी थी। इसी कड़ी में वे बक्‍सर में सभा को संबोधित करके आरा पहुंच रहे थे। आरा के रमना मैदान में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। बताया जाता है कि आरा-बक्सर हाईवे पर गजराजगंज ओपी के बामपाली गांव के पास बाइक सवार लोगों ने कन्‍हैया कुमार के काफिले में जमकर पत्थरबाज़ी कर दी। 

बताया जाता है कि भागने की कोशिश में काफिले में शामिल वाहन से कई बाइक सवार घायल हो गये। इसमें कई को काफी चोटें आई। एक को तो उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, काफिले में शामिल वाहनों से कुचलाए जाने से लोग काफी गुस्सा हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि वहां से कन्हैया को किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अनुसूचित जाति को साधने में जुटी ममता बनर्जी, बुजुर्गों को देगी 1000 रुपए प्रति माह पेंशन

बड़ी खबर: अब तकनीक के जरिए, 24 घंटे से अधिक समय तक रखे जा सकेंगे मानव हृदय

भारत दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं ट्रम्प, कहा- ये मेरे लिए सम्मान की बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -