आशा नेगी और रित्विक धनजानी के ब्रेकअप की खबरों पर बोली अदाकारा
आशा नेगी और रित्विक धनजानी के ब्रेकअप की खबरों पर बोली अदाकारा
Share:

टीवी की जानी मानी अदाकारा आशा नेगी टेलीविजन इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वहीं बीते साल आशा नेगी ने वेब सीरीज 'बारिश' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था। इसके बाद हाल ही में इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया है जिसे लेकर आशा नेगी अब तक चर्चा में हैं। वेब सीरीज के अलावा आशा नेगी टीवी एक्टर रित्विक धनजानी के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों स्टार्स ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  एक इंटरव्यू के दौरान आशा नेगी ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।  एक मिडिया रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू के दौरान जब आशा नेगी से उनके स्टेटस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी सहजता के साथ जवाब देते हुए कहा कि,'लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते हैं। लेकिन जीवन में अहम बात यह है कि आप उस इंसान से जुड़ी यादें बरकरार रखते हैं।मैं कहना चाहूंगी हमारे बीच वो सम्मान हमेशा रहेगा। खैर मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करना चाहती।'

आशा और रित्विक ने टीवी के पसंदीदा सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसी सीरियल में दोनों ने अहम किरदार निभाया था। साल 2013 में दोनों स्टार्स ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद दोनों की शादी की अफवाहें भी सामने आईं थी लेकिन बाद में इन्हें गलत बताया गया था। आशा नेगी इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लूडो' के चलते भी चर्चा में हैं। यह फिल्म इस साल अप्रैल के शुरुआत में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इस समय खबरें आ रही हैं कि फिल्म निर्माता जल्द ही लूडो को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज कर सकते हैं।

शिवांगी जोशी का यह देशी लुक देख उड़ जाएंगे आपके होश

बैडमिंटन से लेकर डांस तक लॉकडाउन में शिवांगी ने किये यह काम

नई शर्तों के साथ शूटिंग होगी शुरू, वर्कर की मौत हुई तो मिलेगा इतना मुआवजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -