सेट पर रित्विक धनजानी का खूब ख्याल रखती थी आशा नेगी
सेट पर रित्विक धनजानी का खूब ख्याल रखती थी आशा नेगी
Share:

टीवी के जाने माने अभिनेता रित्विक धनजानी और आशा नेगी के हार्डकोर फैंस इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबर पचा नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल जिस तरह से अलग हुआ है, उसे देखकर हर कोई दंग है। वहीं सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) के सेट पर ये दोनों पहली दफा मिले थे और इसी सेट पर इनके बीच नजदीकियां भी बढ़ी थी। वहीं एक समय ऐसा था जब आशा नेगी लिंकअप की खबरों को पढ़कर परेशान हो गई थी। इसके साथ ही आज इस खास रिपोर्ट में बात करेंगे कि शुरुआती दिनों में कैसे आशा और रित्विक एक-दूसरे के करीब आए थे।

इसके साथ ही आशा नेगी सेट पर पहले दिन काफी डरी-डरी सी थी और रित्विक धनजानी ने सीन शुरु होने से पहले आशा को कम्फर्टेबल फील करवाया था।इसके साथ ही सीरियल में लोगों को आशा नेगी और रित्विक धनजानी की केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी। वहीं एकता कपूर के इस सीरियल में आशा नेगी ने अंकिता लोखंडे की बेटी का रोल अदा किया था। वहीं सीरियल में आशा नेगी ने रित्विक धनजानी के लव इंटरेस्ट का रोल अदा किया था। इन किरदारों को जीते-जीते दोनों एक-दूसरे को असल में दिल दे बैठे थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की आशा नेगी और रित्विक धनजानी एक -दूसरे का साथ पाकर काफी खुश थे और सेट पर अक्सर आशा रित्विक के खाने पीने का ध्यान रखने लगी थीं। इसके साथ ही एक मिनी सीरीज के दौरान आशा और रित्विक ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। वहीं इस सीरीज में रित्विक ने खुलासा किया था कि आशा लिंकअप की खबरों को पढ़कर परेशान हो जाया करती थीं। इसके साथ ही इन दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया और अचानक ही इस क्यूट कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आई गई।

रित्विक धनजानी और आशा नेगी ने गुपचुप तरीके से की थी शादी

अरहान से मिलने से पहले खुलकर अपनी जी रही थी रश्मि

'महाभारत' और 'रामायण' के अलावा इन टीवी शोज को भी मिला था दर्शकों का प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -