औरंगाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भाजपा सरकार पर तीखे हमलों को लेकर आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। किन्तु, अब उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद ओवैसी एकाएक मस्ती के मूड में आ गए। ओवैसी पठान गेट पर जब स्टेज से उतर रहे थे तो वे लोगों को देखकर डिस्को डांस करने लगे।
असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। कांग्रेस को भी नहीं बख्शने वाले ओवैसी का यह रूप पहली बार सामने आया है। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह स्टेज की सीढ़ियों से उतरते हुए हाथ में फूलों लिए नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं डांस करते समय वह हाथ में लिए गए फूलों को फेंकते भी दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों ओवैसी ने ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को फादर ऑफ नेशन बताए जाने की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत के इतिहास के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने भारत की विरासत का तिरस्कार किया है। मोदी राष्ट्र के पिता नहीं हो सकते और डोनाल्ड ट्रम्प, मोदी की तुलना महात्मा गांधी से नहीं कर सकते हैं। जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे दिग्गजों को भी ऐसी उपमा नहीं दी गई है।
Maharashtra: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi performs a dance step after the end of his rally at Paithan Gate in Aurangabad. (17.10.2019) pic.twitter.com/AldOABp2yd
— ANI (@ANI) October 18, 2019
INX मीडिया केस: सरकारी गवाह इन्द्राणी मुखर्जी का बड़ा खुलासा, चिदंबरम के खिलाफ कही ये बात
शीतकालीन सत्र में नागरिकता बिल पास कराने की तैयारी में सरकार, इन दलों की भूमिका अहम
महाराष्ट्र: EC ने छापेमारी में जब्त की लाखों की नकदी, NCP विधायक गिरफ्तार