भारत के इस राज्य में माँ के नाम से चलती है वंशावली, आज है स्थापना दिवस
भारत के इस राज्य में माँ के नाम से चलती है वंशावली, आज है स्थापना दिवस
Share:

शिलांग: मेघालय, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक छोटा पहाड़ी सूबा है, जो 2 अप्रैल, 1970 को असम राज्य के भीतर एक स्वायत्त राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। मेघालय का शाब्दिक अर्थ होता है, बादलों का घर। 2016 के मुताबिक, यहाँ की जनसंख्या 32,11,474 है।  एवं विस्तार 220 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौड़ाई अनुपात लगभग 3:1 का है।

राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, वहीं पश्चिमी छोर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी तथा भारतीय राज्य असम से सटा हुआ है। मेघालय की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के वक़्त तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" संज्ञा दी गयी थी। मेघालय पहले असम राज्य का ही हिस्सा हुआ करता था, 21 जनवरी 1972 को असम के खासी, गारो एवं जैन्तिया पर्वतीय जिलों को काटकर नया राज्य मेघालय अस्तित्व में लाया गया।

यहाँ की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। इसके साथ ही अन्य मुख्यतः बोली जाने वाली भाषाओं में खासी, गारो, प्नार, बियाट, हजोंग एवं बांग्ला आती हैं। इनके अलावा यहाँ हिंदी भी थोड़ी बहुत बोली व समझी जाती है, जिसके बोलने वाले मुख्यतः राजधानी शिलांग में मिलते हैं। भारत के अन्य राज्यों से अलग यहाँ मातृवंशीय प्रणाली चलती है, यानी वंशावली माँ (महिला) के नाम से चलती है और सबसे छोटी बेटी अपने माता पिता की देखभाल करती है तथा उसे ही उनकी सारी संपत्ति मिलती है।

'पहलवानों के आंदोलन पर ओछी राजनीति मत करो..', कांग्रेस को गोल्ड मेडल विजेता का सख्त सन्देश

'ये मकान बिकाऊ है..', दलितों ने अपने घरों पर लगाए पोस्टर, कहा- मुस्लिम आए दिन करते हैं मारपीट

महाराष्ट्र: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत की कार का भीषण एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -