क्या है सोनिया गांधी का असली नाम, कैसे हुई थी राजीव से मुलाकात ?
क्या है सोनिया गांधी का असली नाम, कैसे हुई थी राजीव से मुलाकात ?
Share:

नई दिल्ली: भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी की पत्नी और कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी आज यानी 9 दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रही है। सोनिया गांधी का जीवन किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं है। वे पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव से प्रेम कर उनकी पत्नी बनकर भारत आईं और उसके बाद तमाम पारिवारिक उतार चढ़ावों के बाद भी खुद को सियासत से अलग रखा और फिर अंततः राजनीति में कदम रखा किया। शुरु में मुश्किल से ही हिंदी बोलने वाली सोनिया गांधी ने खुद को कांग्रेस का सबसे कद्दावर नेता के रूप में स्थापित किया और उनका यह दर्जा अब भी बरक़रार है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी का असली नाम एंटोनिया एडविग एलबिना माइनो (Edvige Antonia Albina Maino) है , जो उनके जन्म प्रमाणपत्र पर भी दर्ज है। हालाँकि, उन्हें सोनिया नाम किसने दिया इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, शायद राजीव गांधी ने उन्हें यह नाम दिया हो।  सोनिया का जन्म 9 दिसंबर 1946 को स्टेफानो और पओला माइनो की बेटी के रूप में इटली के लुसियाना में हुआ था। 1964 में सोनिया ब्रिटेन के कैम्ब्रिज शहर में इंग्लिश पढ़ने के लिए गई थीं, वहीं, राजीव गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ ट्रिनिटी में पढ़ाई कर रहे थे। राजीव और सोनिया की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थीं, जहां सोनिया पार्ट टाइम वेट्रेस की नौकरी करती थीं। एक दिन इसी रेस्टोरेंट में इस वेट्रेस को देखते ही राजीव उनसे प्यार बैठे थे।

3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1968 में दिल्ली में राजीव और सोनिया ने शादी कर ली थी। बताया जाता है कि ये शादी अमिताभ बच्चन के घर में हुई थी। बता दें कि अमिताभ की मां तेजी बच्चन और राजीव की मां इंदिरा गांधी पक्की सहेलियां थीं। इस शादी के बाद सोनिया गांधी भारत आ गईं और आज हम देश उन्हें देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक के रूप में जानते हैं।

'जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि..', मैनपुरी में जीत पर बोले अखिलेश यादव

पीएम मोदी ने जताया गुजरात की जनता का आभार, हिमाचल में जयराम का इस्तीफा

कुढ़नी में शराबबंदी की वजह से हारा महागठबंधन - कांग्रेस का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -