'जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि..', मैनपुरी में जीत पर बोले अखिलेश यादव
'जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि..', मैनपुरी में जीत पर बोले अखिलेश यादव
Share:

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भारी वोटों से जीत दर्ज करने के बाद डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान डिंपल यादव ने मैनपुरी की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि, ये जीत नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की जीत है जो नेता जी को समर्पित है। 

प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने डिंपल यादव की जीत पर कहा कि, 'ये जीत मैनपुरी की वोटर्स की जीत है। वोटर्स ने जीत दिलाकर नेता जी श्रद्धांजलि दी है। मैनपुरी की जनता ने मेलजोल की सियासत पर भरोसा करती है। नकारात्मक राजनीतिक करने वालों जनता ने पीछे छोड़ा दिया है। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता जिनकी कोशिश से सपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्हे धन्यवाद देता हूं।'

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ये जीत संदेश देती है कि नकारात्मक राजनीतिक कभी कामयाब नहीं हो सकती। नेताजी ने जो राजनिति की है, उसका जनता ने समर्थन किया है। नेता जी ने मैनपुरी का जो विकास किया था, उसे सपा आगे बढ़ाने का काम करेगी। जिस प्रकार ने प्रशासन और सरकार ने दबाव डालना चाहते थे, जनता ने सपा को जिताकर करारा जवाब दिया है।  

पीएम मोदी ने जताया गुजरात की जनता का आभार, हिमाचल में जयराम का इस्तीफा

कुढ़नी में शराबबंदी की वजह से हारा महागठबंधन - कांग्रेस का आरोप

हिमाचल प्रदेश में लहराया कांग्रेस का परचम, जीत पर राहुल गांधी का आया ये बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -