दिल्ली के बाद आगरा में घटी दिल दहला देने वाली घटना, MP के युवक को रातभर रौंदती रही गाड़ियां
दिल्ली के बाद आगरा में घटी दिल दहला देने वाली घटना, MP के युवक को रातभर रौंदती रही गाड़ियां
Share:

आगरा: यूपी के आगरा में दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है। कोहरे की वजह से हाईवे पर युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तत्पश्चात, बहुत वक़्त तक युवक के शव को वाहन रौंदते हुए गुजरते रहे। इसकी वजह से शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया तथा कई भागों में बंट गया। हाईवे पर बहुत दूर तक शरीर के टुकड़े फैल गए एवं सड़क खून से लाल हो गई। सोमवार प्रातः लोगों ने इंसानी शरीर के टुकड़े देखे, तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित किया तथा पोस्टमार्टम कराया है। कहा जा रहा है कि मृतक युवक मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

दरअसल, आगरा के सिकंदरा के पास हाईवे वे पर एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कीठम के पास यह सड़क दुर्घटना घने कोहरे के बीच हुई। सिकंदरा पुलिस ने बताया कि हमें दिल्ली कानपुर हाईवे पर किसी शख्स के शव के टुकड़े मिलने की खबर प्राप्त हुई थी। मौके पर जाकर देखा तो एक शख्स की लाश के कई टुकड़ों में बंटी हुई हाईवे पर बहुत दूर तक फैली हुई थी।

आगे पुलिस ने बताया कि हमने बड़ी की मशक्कत के पश्चात् शव के टुकड़ों, हड्डियों को एकत्रित किया। मृतक युवक के कपड़ों की तलाशी लेने पर एक आधार कार्ड प्राप्त हुआ। आधार कार्ड गौरव नाम के युवक का है तथा वह मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला है। आगे पुलिस ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक का एक्सीडेंट कब हुआ था तथा कितने वाहनों ने उसे कुचला है। क्योंकि रात से ही घना कोहरा है। हमारा अनुमान है कि कोहरे की वजह से ही गौरव का एक्सीडेंट हुआ होगा। फिर पीछे आ रहे वाहन उसके शव को रौंदते हुए निकलते रहे होंगे। क्योंकि कोहरे की वजह से वाहन चालकों को गौरव का शव दिखाई नहीं दिया होगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके घरवालों को भी घटना की खबर दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

अचानक बेपटरी हो गए थे 13 डब्बे! अब सामने आई वजह

सड़क पर कराह रहे तीन लड़कों के लिए मसीहा बनी साध्वी प्रज्ञा, ऐसे की मदद

'हां मैं 'प्लेबॉय' था', सेक्स क्लिप पर आया इमरान खान का चौंकाने वाला बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -