भारत-पाक बॉर्डर पर हुआ बड़ा हादसा, 1 जवान की गई जान
भारत-पाक बॉर्डर पर हुआ बड़ा हादसा, 1 जवान की गई जान
Share:

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। BSF के साथ यहां बड़ी दुर्घटना हो गई है। BSF की गाड़ी पलट गई है। इस दुर्घटना में एक सैनिक की मौत हो गई है। जबकि 2 सैनिक गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में गाड़ी पलटी है। यह फायरिंग रेंज भारत पाकिस्तान सीमा पर मौजूद है। वाहन में तीन सैनिक सवार थे। दुर्घटना के पश्चात् तीनों को रामगढ़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक सैनिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य सैनिकों को गंभीर तौर पर घायल बताया गया है। दोनों का उपचार जारी है।

वही दुर्घटना का शिकार हुए तीनों सैनिक 50वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के हैं। मृत सैनिक का नाम वीरेन्द्र कुमार सिंह बताया जा रहा है। जबकि चोटिल जवान का नाम दिनेश मिस्त्री एवं टी तमंग का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है। दुर्घटना शुक्रवार प्रातः की बताई जा रही है। दुर्घटना की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना की तहकीकात में हालात स्पष्ट होंगे। घायल की हालत ठीक होने के पश्चात् उनसे पूछताछ की जा सकती है।

वही रामगढ़ हॉस्पिटल से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, वाहन पलटने के मामले में तीन सैनिकों को हॉस्पिटल लाया गया था, जिसमें एक जवान वीरेंद्र कुमार सिंह (38 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल दिनेश मिस्त्री (28 वर्ष ) तथा टी तमंग (31 वर्ष ) को सेना के हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। 

हार्ले-डेविडसन की इस बाइक में आई खराबी, वापस बुलाई गई 2,689 यूनिट्स

मनीष पॉल ने अचानक सबके सामने धर्मेन्द्र पर चला दी गोली, मलाइका और गीता कपूर के उड़े होश

जनरल बिपिन रावत को इंडियन आर्मी का सलाम, इस लिंक पर करें श्रद्धांजलि अर्पित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -