30 फीट गहरी खाई में जा गिरा ट्रक, 22 लोग घायल
30 फीट गहरी खाई में जा गिरा ट्रक, 22 लोग घायल
Share:

धार/ब्यूरो। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घाट से उतर रहे ट्राले का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर आगे जा रहे लोगों से भरे पिकअप से जा टकराया।

जिसके बाद पिकअप वाहन आगे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़ सीधे 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत खाई में से ऊपर सड़क पर लाया गया। 

एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मृत्यु एवं 20-22 लोग घायल होने की जानकारी प्राप्त हो रही हैं। वहीं धामनोद एवं काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक से संभाल रही हैं। सभी घायल धार जिले के सराय गांव के बताए जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर घटना की सूचना पर धामनोद अस्पताल पहुंच गए हैं। 

इस दिन बंद रहेंगे जटाशंकर धाम के कपाट, जानिए क्यों?

इन लोगों के साथ CM शिवराज ने मनाई दिवाली, किया जमकर डांस

केन्या: 4 महीने से लापता दो भारतीयों की हत्या, राष्ट्रपति के करीबी का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -