भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर फेंका जूता, आरोपी गिरफ्तार
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर फेंका जूता, आरोपी गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में गुरुवार दोपहर पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। शुरुआती खबरों के अनुसार ये व्यक्ति कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जूता फेंकने वाले व्यक्ति के पास से एक विजिटिंग कार्ड भी प्राप्त हुआ है। ये शख्स प्रेस वालों के बैठने वाले स्थान पर पहली पंक्ति पर बैठा था। इसका नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिस वक़्त जीवीएल प्रेस वालों को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक इस शख्स ने जीवीएल की तरफ जूता फेंक दिया। गनीमत यह रही कि जूता जीवीएल को नहीं लगा। अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि जूता फेंकने वाले ने किस कारण से जूता फेंका है। इस व्यक्ति के पास से एक विजिटिंग कार्ड प्राप्त हुआ है, जिसके अनुसार इसका नाम डॉ। शक्ति भार्गव बताया जा रहा है।

बताया जा रहा कि जिस वक़्त जीवीएल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का उल्लेख कर रहे थे, तभी ये उठा और जीवीएल की तरफ जूता फेंक दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फ़ौरन जूता फेंकने वाले को दबोच लिया और बाहर ले गए। इसके बाद इस शख्स को पास के आईपी एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है, पुलिस फिलहाल आरोपित से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी:-

अखिलेश ने फिर उठाए EVM पर सवाल, कहा- तकनीक पर भरोसा नहीं कर पा रहे लोग

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, भाजपा ने लगाया बूथ लूटने का आरोप

राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज, सुशिल मोदी ने किया केस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -