रनवे पर हो रहे काम के चलते मुंबई से फ्लाइटस नहीं भरेंगी उड़ान
रनवे पर हो रहे काम के चलते मुंबई से फ्लाइटस नहीं भरेंगी उड़ान
Share:

मुंबई: छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर चल रहे काम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइटस उड़ान नहीं भरेंगी। वहीं जानकारी के अनुसार रनवे पर चल रहे काम के कारण करीब छ: घंटे तक हवाई अड्डा बंद रहेगा। हवाई अड्डे के बंद होने का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इसके अलावा रनवे के रखरखाव से संबंधित काम के कारण यह फैसला लिया गया है।

AIRTEL ने एक साथ पेश किए 5 बेहतरीन प्लान, कीमत महज 35 रु

मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार रनवे पर काम होने के चलते मुख्य रनवे और दूसरा रनवे क्रॉस रनवे के साथ बंद रहेंगे। बता दें कि रनवे के इस तरह बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि रनवे पर काम के चलते उड़ानें भी प्रभावित होंगी।

अब दया और एसीपी प्रद्युम्न को नहीं देख पाएंगे आप, बंद होने जा रहा है सुपरहिट शो CID

हालांकि मुंबई एयरलाइंस द्वारा मंगलवार की उड़ानों को रद्द और रीशिड्यूल कर दिया गया है। इस काम से वो लोग भी प्रभावित होंगे जिन्होंने कल शाम और रात के लिए टिकट खरीदी है। इस समय अधिकतर लोग यात्रा करते हैं, जिसके चलते मुंबई से बाहर के लिए यात्रा करने पर हवाई उड़ान के टिकट के दाम भी बढ़ गए हैं। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार को यात्रा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। वहीं मुंबई हवाई अड्डे पर इसकी कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीें की गई है। 


खबरें और भी 

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई कपूर सिस्टर्स, वायरल हुई फोटोज

प्रवीण तोगड़िया ने बजाया बिगुल करेंगे नई पार्टी का गठन

160 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं प्रभास, एक फिल्म की फीस जानकर तो आपका माथा घूम जाएगा
  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -