दो नाबालिग सगी बहनों के साथ 70 वर्षीय शख्स ने किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार
दो नाबालिग सगी बहनों के साथ 70 वर्षीय शख्स ने किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने आज शुक्रवार (7 अप्रैल) को एक 70 वर्षीय व्यक्ति को अरेस्ट किया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बताया है कि वृद्ध पर इल्जाम लगाया गया है कि उसने दोनों बहनों को चॉकलेट का लालच देकर उनके साथ बलात्कार किया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी कटंगी इलाके में मंगलवार दोपहर की है। पुलिस के अनुसार, पीड़िताएं दोनों सगी बहनें हैं और उनकी आयु 6 और 8 वर्ष है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि आरोपी गिरधारी लाल साहू ने मंगलवार दोपहर अपने घर के नजदीक दोनों बहनों को खेलते हुए देखा। सिंह के मुताबिक, इसके बाद आरोपी उन्हें चॉकलेट देने की बात कहकर अपने घर में ले गया और उनके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि इधर परिजन, बच्चियों को ढूंढने के लिए निकले थे। लेकिन, वो नहीं मिल रही थीं। जब परिजन बुजुर्ग के घर पहुंचे तो बच्चियां वहीं थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सिंह ने कहा है कि जब ये बच्चियां अपने घर नहीं लौटी, तो उनके परिजनों ने अपने परिचितों के साथ मिलकर उनकी तलाश की और उन्हें इस बुजुर्ग के पास पाया। सिंह ने बताया कि उनकी हालत देखने के बाद इन बच्चियों के परिजन ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है और उस पर IPC की संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत केस दर्ज किया गया है।

दादी ने नवजात पोती को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देने वाली है वजह

पति था शराब का आदी तो महिला ने कर दी बेटे की हत्या

गोल गप्पे को लेकर महिलाओं के बीच हुआ विवाद तो चली गई एक की जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -