OMG! DM की गाय हुई बीमार, देखभाल के लिए लगा दिए 7 डॉक्टर
OMG! DM की गाय हुई बीमार, देखभाल के लिए लगा दिए 7 डॉक्टर
Share:

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले में डीएम अपूर्वा दुबे की गाय बीमार हो गई है। वहीं यह बताया जा रहा है कि बीमार गाय की देखभाल के लिए डीएम ने 7 सरकारी डॉक्टरों की ड्यूटी लगवाई है। जी हाँ और डॉक्टरों का यह जत्था सुबह-शाम डीएम की गाय की देखभाल कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। आज यानी रविवार को पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और पत्र वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि कई लोग डीएम अपूर्वा दुबे से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़े हुए हैं और उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। जी हाँ, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स अलग-अलग कमेंट लिख रहे है। आप सभी को बता दें कि एक पत्र फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार तिवारी ने जारी किया है।

वहीं इस पत्र में उन्होंने दिए गए कार्यो के प्रति शिथिलता बरतने पर पशु डॉक्टरों को सीधे कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं इस पत्र के सामने आने के बाद इस मामले में डीएम अपूर्वा दुबे की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं सामने आया है। इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस पत्र में डीएम अपूर्वा दुबे की गाय की देखभाल करने का आदेश है। जी हाँ और इसके लिए मुख्य पशु अधिकारी डॉ। संदीप कुमार तिवारी ने 9 जून को पत्र जारी किया था।

आपको बता दें कि पत्र में जिले के डॉ। मनीष अवस्थी पशु चिकित्सा अधिकारी भिटौरा, डॉ. भुवनेश कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी ऐरायां, डॉ. अनिल कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी उकाथू, डॉ. अजय कुमार दुबे पशु चिकित्सा अधिकारी गाज़ीपुर, डॉ. शिव स्वरूप पशु चिकित्सा अधिकारी मलवां, डॉ. प्रदीप कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी असोथर, डॉ. अतुल कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी हसवा को पत्र जारी कर देखभाल करने के लिए निर्देशित किया गया था। आपको यह भी जानकारी हो कि अपूर्वा दुबे कानपुर के डीएम विशाख जी की पत्नी हैं।

आवारा कुत्तों की दशहत, 5 साल के मासूम को नोचकर...

बिगड़ी पंजाब के पूर्व CM की सेहत, अस्पताल में भर्ती

अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे लालू प्रसाद यादव, पूरी है तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -