बिगड़ी पंजाब के पूर्व CM की सेहत, अस्पताल में भर्ती
बिगड़ी पंजाब के पूर्व CM की सेहत, अस्पताल में भर्ती
Share:

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को खराब स्वास्थ्य के चलते सप्ताह में दूसरी बार मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के तहत पंजाब के 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीते शनिवार देर रात अस्पताल लाया गया। वहीं शिअद प्रवक्ता का कहना है कि सीनियर बादल ने रात में कई बार उल्टियां की, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि इससे पहले 6 जून को भी गैस्ट्रिक संबंधी परेशानी के कारण प्रकाश सिंह बादल को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।

जी हाँ और स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं इस साल की शुरुआत में प्रकाश सिंह बादल को कोरोनो संक्रमण हो गया था, तब उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल फरवरी के महीने में उन्हें कोविड स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जी हाँ और राज्य की राजनीति में उन्हें बहुत सम्माननीय दर्जा प्राप्त है। साल 1947 में उन्होंने राजनीति में पहली बार कदम रखा था और उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। उसके बाद साल 1969 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

वहीं साल 1969-1970 तक प्रकाश सिंह बादल ने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में काम किया। आपको यह भी जानकारी दे दें कि प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री और 1972, 1980 और 2002 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। जी दरअसल मोरारजी देसाई के शासन काल में प्रकाश सिंह बादल सांसद भी बने थे और इनका बतौर सीएम कार्यकाल 1 मार्च 2007 से 2017 तक रहा है।

अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे लालू प्रसाद यादव, पूरी है तैयारी

शादी करते ही नयनतारा को मिला लीगल नोटिस, जानिए क्या है माजरा?

चारपाई से उठने से इंकार किया तो कर दी हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -