2 सगी बहनों की हुई हत्या, पुलिस ने माँ को किया गिरफ्तार
2 सगी बहनों की हुई हत्या, पुलिस ने माँ को किया गिरफ्तार
Share:

वैशाली: बिहार के वैशाली में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। जिले के भकुरहर मणि गांव में क़त्ल कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्त में ले लिया है। मां पर दोनों बेटियों का गला दबाकर क़त्ल का आरोप लगाया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों लड़कियां दो बार घर से भाग चुकी थीं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वही एक साथ दो सगी बहनों के क़त्ल से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि गला दबा कर उनका क़त्ल किया गया है। आसपास के लोगों ने मां पर अपनी बेटियों को मार डालने का आरोप लगाया है। खबर के अनुसार, लड़कियां अपने घर पर मां के साथ ही  रहती थीं। उसके पिता मजदूरी के लिए कोलकाता में रहते हैं। गिरफ्त में लेकर पुलिस लड़कियों के मां से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों से प्राप्त हुई खबर के आधार पर पुलिस सूत्रों ने कहा है कि मामला ऑनर किलिंग का ही है। तथा मां पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। 

वही दोनों लड़कियों का शव उसके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरूआती छानबीन के पश्चात् पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा जा रहा है कि लड़कियों के क़त्ल में मां के अतिरिक्त और लोग भी शामिल थे। क्योंकि, उनकी उम्र 17-18 वर्ष है। मां के लिए अकेले संभव नहीं है कि गला दबा कर उनका क़त्ल कर दे। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।

बर्थडे के दिन गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाया, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

दिल्ली में भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

'इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 5 साल तक करता रहा बलात्कार...', पुलिस के सामने इस लड़की ने सुनाई आपबीती

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -