बर्थडे के दिन गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाया, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
बर्थडे के दिन गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाया, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) से चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, यहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का पहले जन्मदिन मनाया। फिर थोड़ी देर पश्चात् चाकू से गला रेतकर उसका क़त्ल कर डाला। घटना लागेरे क्षेत्र की है। प्राप्त खबर के अनुसार, अपराधी प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और लड़के के साथ भी अफेयर है।

वही इसी के चलते उसने हत्या की इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया, मृतका की पहचान 24 वर्षीय नव्या के तौर पर हुई है। वह पुलिस विभाग में क्लर्क थी। उसका कनकपुर निवासी प्रशांत नामक युवक के साथ बीते 6 वर्षों से अफेयर था। दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। उनके अफेयर की खबर परिवार वालों को नहीं थी। इसी बीच प्रशांत को शक हुआ कि नव्या का किसी और लड़के के साथ भी अफेयर है। दोनों की इस बात को लेकर कई बार बहस भी हुई। मगर फिर भी प्रशांत के दिमाग से यह शक नहीं गया। जिसके चलते उसने नव्या के क़त्ल करने की योजना बना डाली।

प्रशांत ने सोचा कि क्यों न नव्या के जन्मदिन के दिन ही उसे मार डाला जाए। इसलिए उसने नव्या को यह कहकर अपने घर बुलाया कि वह उसका जन्मदिन साथ मिलकर सेलिब्रेट करना चाहता है। नव्या मान गई एवं उसके घर आ गई। वहां प्रशांत ने पूरे कमरे को अच्छे से सजाया हुआ था। उसने पहले नव्या से बर्थडे केक कटवाया। फिर किचन से चाकू लेकर आया तथा उसका गला रेतकर क़त्ल कर डाला। क़त्ल की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। उधर नव्या जब घर नहीं पहुंची तो उसके परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने तहकीकात की तो उसकी लास्ट लोकेशन प्रशांत के घर की मिली।

बीच सड़क पर महिला शिक्षिका की युवक ने की पिटाई, वायरल हुआ VIDEO

रद्द हुई मैहर में होने वाली पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा, निराश हुए भक्त

आज से MP से चलेगी ये 3 विशेष ट्रेनें, यहाँ देंखे लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -