क्रिसमस पर घर लौट रही 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
क्रिसमस पर घर लौट रही 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सागरपुर इलाके में रविवार (25 दिसंबर) की देर रात को पुलिसकर्मी बनकर एक आरोपी ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ कुकर्म किया। घटना के समय पीड़िता अपने दोस्तों के साथ चर्च से घर वापस आ रही थी। फिलहाल, पुलिस पीड़ित किशोरी के दोस्तों द्वारा बताई गई पहचान के आधार पर आरोपी की खोजबीन में लग गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी फुटपाथ पर घूमता है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित लड़की परिवार समेत सागरपुर इलाके में रहती है। वह एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। क्रिसमस के अवसर पर पीड़िता दो दोस्तों के साथ कमल पार्क स्थित चर्च गई थी। वह रात लगभग 8 बजे घर के लिए रवाना हुई, तभी ट्रैकसूट पहने वहां घूमता एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर उनके पास पहुंचा। उसने अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर तीनों पुलिसकर्मी बताकर तीनों बच्चों को डांटना चालु कर दिया। इसके बाद आरोपी तीनों बच्चों को पार्क में ले गया। जांच के बहाने आरोपी ने एक-एक कर पीड़िता के दोनों दोस्तों को वहां से भगा दिया और बाद में उसने जान से मारने की धमकी देकर किशोरी के साथ बलात्कार किया।

वहीं, लड़की के दोस्तों ने घर जाकर पीड़िता की मां को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना के बाद पीड़िता किसी प्रकार अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसकी मां मिल गई, तो उसने पूरी घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद मां ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और FIR दर्ज कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के दोस्तों ने आरोपी की पहचान बताई है, जिसके आधार पर उसकी खोजबीन की जा रही है।

घरवालों को धोखा देकर जिस प्रेमी से मिलने होटल पहुंची 5 बच्चों की माँ, उसी ने कर डाली हत्या

'खाना खुद निकाल लो', इतना सुनते ही पति ने कर डाली पत्नी की हत्या

लव जिहाद का ये मामला कर देगा आपको हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -