MP में 15 दिन में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, इन शहरों के लिए जारी हुआ अलर्ट
MP में 15 दिन में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, इन शहरों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Share:

इंदौर: मानसून सीजन जल्द समाप्त होने वाला है। जाते-जाते मानसूनी वर्षा ने आधे से अधिक प्रदेशों को भिगो दिया। मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में होने वाली एक महीने की बारिश बीते 15 दिनों में हो गई है। इस महीने राज्य में आमतौर पर 6 इंच वर्षा होती है। इस बार 15 सितंबर तक 5.6 इंच बारिश हो चुकी है। बारिश ने जिस प्रकार से रफ्तार पकड़ी है। उससे देश में बारिश की कमी में एक प्रतिशत की गिरावट आई है। अगस्त में देशभर में सामान्य से 10.13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। सितंबर में यह गिरकर 9.13 प्रतिशत हो गई। अगस्त में तो बीते 122 वर्षो का सूखे का रिकॉर्ड टूटा था। इस बार अगस्त महीने में पूरे देश में वर्षा में 36 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। यह 1901 के बाद अगस्त में होने वाली सबसे कम बारिश थी। मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। 

यहां तेज बारिश होगी : उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।
यहां कम बारिश होगी : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, मेघालय, असम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु।

मौसम विभाग ने इंदौर, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर तथा झाबुआ में रेड अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में यहां 8 इंच तक वर्षा हो सकती है। इंदौर, बैतूल, नर्मदापुरम और हरदा में भारी बारिश की वजह से 16 सितंबर को विद्यालयों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। मौसम विशेषज्ञों ने आज और कल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा एवं उदयपुर में भी तेज वर्षा होने की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

आज हैदराबाद में चुनावी शंखनाद करेगी कांग्रेस, राहुल-सोनिया गांधी करेंगे 6 गारंटियों का ऐलान

बंगाल में स्टील फैक्ट्री खोलेंगे गांगुली, सीएम ममता के साथ स्पेन-दुबई यात्रा पर गए 'दादा' ने किया ऐलान

केरल में निपाह वायरस का कहर जारी, 24 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -