बिहार: बहू का घूँघट उठाते ही बेहोश हुई सास, जानिए पूरा माजरा
बिहार: बहू का घूँघट उठाते ही बेहोश हुई सास, जानिए पूरा माजरा
Share:

सासाराम: हाल ही में जो मामला सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है। इस मामले को बिहार के सासाराम जिले का बताया जा रहा है। इस मामले के बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। जी दरअसल, यहां एक ऐसी शादी हुई है, जिसमें एक तरफ लड़का तो है लेकिन दूसरी तरफ ना तो लड़की है और ना ही लड़का। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत शादी के बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो उसकी मां ने बहू का घूंघट उठाया और बहू को देखते ही माँ बेहोश हो गई। वहीं जब उसे होश आया तो उसने इस शादी को मंजूर नहीं किया और दोनों को घर से निकाल दिया।

बताया जा रहा है यह मामला जिले करगहर का है। यहाँ गोलू नाम का शख्स नाच पार्टी में काम करता था और काम करने के दौरान ही उसे पानापुर की रहने वाली किन्नर नंदनी से प्रेम हो गया। कुछ दिनों तक दोनों के बीच प्रेम-मोहब्बत रही और फिर दोनों ने शादी के बारे में सोचा। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली और शादी के बाद गोलू अपनी किन्नर पत्नी नंदनी के साथ करगहर के ही एक किराए के मकान में रह रहा था।

मिली जानकारी के तहत जैसे ही इस बारे में परिवार वालों को जानकारी मिली तो उन्होंने दबाव बनाकर बेटे को किन्नर बहू से अलग करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद घरवाले उसे समझा बुझाकर अपने घर ले आए। जैसे ही नंदनी को इसकी जानकारी मिली तो वह गोलू को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गई। वहीं इस दौरान किन्नर बहू घूंघट में पहुंची और उसका घूंघट हटाकर देखते ही सास बेहोश हो गई। अब इस मामले की चर्चा पूरे गाँव में हो रही है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! जल्द ही इस टीम से खेलते नजर आएंगे युवराज सिंह और क्रिस गेल

टीकाकरण के बाद भी लोगों के लिए खतरा बन सकता है डेल्टा वेरिएंट, वैक्सीनेटिड डॉक्टर भी हुए संक्रमित

सबसे भिड़ने के बाद KRK ने बदली अपनी चाल, ट्वीट कर मांगी सबसे माफ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -